देश

Ayodhya News: राम मंदिर पर हमले की साजिश में एक और खालिस्तानी आतंकी था शामिल, ATS को मिला बड़ा सुराग

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन हुआ था और इसी दिन रामलला को मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कराया गया था. इस कार्यक्रम पर आतंकियों ने हमला करने की साजिश की थी, जिसे यूपी आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने नाकाम कर दिया था. तो वहीं इस मामले में ताजा खबर सामने आ रही है कि, अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान आतंकी हमला करने की साजिश रचने वालों में पन्नू के अलावा एक और खालिस्तानी आतंकी शामिल था. इसको लेकर यूपी एटीएस को पुख्ता सबूत मिले हैं. इस मामले में एटीएस केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद भी लेगी.

किसने रची थी अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश?

इस सम्बंध में ATS की ओर से बयान सामने आया है कि, अयोध्या पर हमला करने की साजिश कनाडा से रची गई थी. इसको लेकर जल्द ही खुलासा करने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि दूसरे आतंकी को ही पन्नू ने अयोध्या में रेकी करने के लिए लोगों का बंदोबस्त करने को कहा था.

मालूम हो कि, 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर हमले की बड़ी साजिश को यूपी आतंकवाद निरोधक दस्ते ने नाकाम कर दिया था. इस साजिश से जुड़े तीन संदिग्धों को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले गिरफ्तार कर लिया गया था. इसी के बाद से गिरफ्तार आतंकियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जिसमें सामने आया कि संदिग्धों का जुड़ाव खालिस्तानी आतंकवादी संगठन से है. इन तीन अरोपी का नाम शंकर लाल, अजीत कुमार और प्रदीप पुनिया है.

ये भी पढ़ें-UP Politics: नाराज जयंत चौधरी थामेंगे एनडीए का हाथ! अखिलेश के इस दावे ने बढ़ाई सियासी हलचल, जानें कहां फंसा है पेंच

पहुंच रहे हैं लाखों भक्त

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद 23 जनवरी से राम मंदिर के पट राम भक्तों के लिए खोल दिए गए थे. तभी से बड़ी संख्या में भक्त राम मंदिर पहुंच रहे हैं. प्रतिदिन लाखों भक्त राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. तो इसी के साथ ही भाजपा की ओर से भी राम भक्तों को रामलला के दर्शन कराने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी के साथ ही जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वह भी रामलला के दर्शन करने के लिए अपनी पूरी कैबिनेट के साथ एक-एक कर पहुंच रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago