देश

Father’s Day: डॉ. राजेश्वर सिंह का संकल्प— पिता के नाम पर शुरू करेंगे 100 डिजिटल एजुकेशन सेंटर, बोले- ‘युवा सशक्तिकरण देश का भविष्य’

Fathers Day 2024: सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और समाजसेवी राजेश्‍वर सिंह (MLA Rajeshwar Singh) ने ‘फादर्स डे’ के मौके पर अपने पिता रण बहादुर सिंह (स्व.) को याद किया. उन्‍होंने बच्‍चों के जीवन में पिता की अहमियत बताई. अपने पिता के नाम पर उन्‍होंने सरोजनीनगर के प्रत्येक गांव में 100 “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र” खोलने की बात कही.

उन्‍होंने ‘इंटरनेशनल फादर्स डे’ के अवसर पर अपने X.com अकाउंट पर पोस्‍ट करके “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों” के बारे में जानकारी दी. उन्‍होने कहा, “आज International Father’s day के अवसर पर सरोजनीनगर में मैं अपने पिता की स्मृति में “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र” की नींव रख रहा हूं, यह उनके सपनों की ओर बढ़ता हुआ एक कदम है!”

डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कहा, “युवा सशक्तिकरण ही देश का भविष्य है”. उन्‍होंने कहा- “मेरे मार्गदर्शक, मेरे प्रेरणास्रोत पूज्य पिता स्व. रण बहादुर सिंह जी Technology को Important tool मानते थे! मेरे पापा एक Decorated और सफल Police ऑफ़िसर थे! वे Allahabad विश्वविद्यालय से Physics में MSc (Gold Medalist) थे, IIT धनबाद से मेरी Engineering की पढ़ाई भी उन्हीं का सपना था! अब मैं उनके नाम पर “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र” की नींव रख रहा हूं, जिसका उद्देश्य है-Digital Education का विस्तार, जन सुविधा केंद्र के माध्यम से योजनाओं को सुलभ बनाना और सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य युवा सशक्तिकरण को रोज़गार से जोड़ना!”

डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने आमजन के लिए वादा करते हुए कहा, “मेरा लक्ष्य सरोजनीनगर के प्रत्येक गांव में 100 “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र” स्थापित हो, ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो, युवाशक्ति आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनें!” उन्‍होंने कहा कि इसी कड़ी के प्रथम चरण में, हम लखनऊ के कटियार मार्केट, रसूलपुर रोड, हरौनी, लतीफ़ नगर में 19 जून को शाम 05:00 बजे 4 रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों के शुभारम्भ के साक्षी बनेंगे.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

4 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

6 hours ago