टीम इंडिया (फोटो- IANS)
T20 World Cup 2024, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का लीग चरण अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. चार अगल-अलग ग्रुप में बंटी 20 टीमों में से सात टीमें सुपर-8 में पहुंच गई है. शनिवार को ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड (Australia vs Scotland) मैच के बाद कंगारू टीम को जीत मिलने के बाद इंग्लैंड भी सुपर-8 में जगह बना ली.
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में सात टीमें जगह बना ली हैं. अब आखिरी स्थान के लिए दो टीमों के बीच जंग है. ग्रुप ए से यूएसए और टीम इंडिया ने क्वालिफाई किया है. वहीं ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई है. ग्रुप सी से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज टीम सुपर- 8 में पहुंची है, जबकि ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका अपना स्थान पक्का किया है. अब आठवां स्पॉट खाली है, जिसके लिए दो टीमें पूरी होड़ लगाएगी.
बता दें कि ग्रुप डी से सुपर 8 में एक जगह खाली है, जिसके लिए बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच जंग है. बांग्लादेश अपने अगले लीग मैच में नेपाल को हराती है तो वह सुपर-8 में पहुंच जाएगी, लेकिन नेपाल ने बांग्लादेश को हरा दिया और उधर नीदरलैंड्स ने श्रीलंका को पटखनी दे दी तो ऐसी स्थिति में नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के चार-चार अंक हो जाएंगे और फिर नेट रन रेट के हिसाब से फैसला होगा.
दोनों टीमों के बीच रनरेट की बात करें तो बांग्लादेश की टीम इसमें सबसे आगे हैं. बांग्लादेश टीम का नेट रनरेट +0.478 है, जबकि नीदरलैंड्स टीम का रनरेट -0.408 है. ऐसे में अगर दोनों टीमों के अंक समान रहते हैं तो रनरेट के आधार पर बांग्लादेश बाजी मारेगी और सुपर 8 में जगह बनाएगी. इन दोनों में से जो भी टीम सुपर-8 में पहुंचेगी, उसका 22 जून को टीम इंडिया से सामना होगा.
ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश/नीदरलैंड्स, अफगानिस्तान
ग्रुप-2: यूएसए, इंग्लैंड वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका
20 जून- अफगानिस्तान बनाम भारत, बारबाडोस, रात 8 बजे से
22 जून- भारत बनाम बांग्लादेश/नीदरलैंड्स, एंटीगा, रात 8 बजे से
24 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, सेंट लूसिया, रात 8 बजे से
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को दी मात, इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंचा
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…