देश

INX Media से जुड़े मामले में आरोपी सांसद कार्ति चिदंबरम ने अदालत में अब किस शर्त को दी चुनौती?

आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी बनाए गए सांसद कार्ति चिदंबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट से विदेश यात्रा के लिए विशेष अदालत से अनुमति लेने की शर्त को चुनौती दी है और उसके बदले सिर्फ अदालत को इसकी जानकारी देने की शर्त डालने की मांग की है. उन्होंने इसको लेकर याचिका दाखिल की है.

संवाददाता ने बताया कि न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और सुनवाई 16 जनवरी के लिए स्थगित कर दी है.

सीबीआई ने 15 मई, 2017 को मामला दर्ज किया गया था, जिसमें वर्ष 2007 में केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान आईएनएक्स मीडिया समूह को 305 करोड़ रु पए विदेशी फंड प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था. इस मामले में कार्ति चिदंबरम को भी आरोपी बनाया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई ने 2011 के चीनी वीजा भ्रष्टाचार मामले में भी कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था. कार्ति पर एक बिजली परियोजना से जुड़े चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने में कथित रिश्वतखोरी का आरोप लगा.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

27 seconds ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

22 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago