Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

INX Media से जुड़े मामले में आरोपी सांसद कार्ति चिदंबरम ने अदालत में अब किस शर्त को दी चुनौती?

सीबीआई ने 2011 के चीनी वीजा भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था. कार्ति पर एक बिजली परियोजना से जुड़े चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने में कथित रिश्वतखोरी का आरोप है.

karti chidambaram

कार्ति चिदंबरम

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी बनाए गए सांसद कार्ति चिदंबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट से विदेश यात्रा के लिए विशेष अदालत से अनुमति लेने की शर्त को चुनौती दी है और उसके बदले सिर्फ अदालत को इसकी जानकारी देने की शर्त डालने की मांग की है. उन्होंने इसको लेकर याचिका दाखिल की है.

संवाददाता ने बताया कि न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और सुनवाई 16 जनवरी के लिए स्थगित कर दी है.

सीबीआई ने 15 मई, 2017 को मामला दर्ज किया गया था, जिसमें वर्ष 2007 में केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान आईएनएक्स मीडिया समूह को 305 करोड़ रु पए विदेशी फंड प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था. इस मामले में कार्ति चिदंबरम को भी आरोपी बनाया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई ने 2011 के चीनी वीजा भ्रष्टाचार मामले में भी कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था. कार्ति पर एक बिजली परियोजना से जुड़े चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने में कथित रिश्वतखोरी का आरोप लगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital