देश

अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक का सबसे बड़ा सम्मान, ‘Olympics Order Award’ से IOC करेगा सम्मानित, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ‘ओलंपिक आर्डर’ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा आईओसी ने की है. उनकी इस उपलब्धि पर देश गौरवान्वित है. पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अभिनव बिंद्रा को बधाई देते हुए इसे हर्ष का विषय बताया है.

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “यह हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला है. अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है. उन्हें बधाई. चाहे वह एक एथलीट के रूप में हो या उभरते खिलाड़ियों के गुरु के रूप में, उन्होंने खेल और ओलंपिक आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान दिया है.”

गृह मंत्री ने दी बधाई

वहीं गृह मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “ओलंपिक आर्डर पुरस्कार से सम्मानित होने पर अभिनव बिंद्रा को बधाई. अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी, अभिनव बिंद्रा अपने ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन से एथलीटों को प्रेरित करते रहते हैं. मेरी सारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं”. इससे पहसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को अपने एक्स अकाउंट पर बधाई दे चुके है. मोदी ने अपने पोस्ट में कहा था कि अभिनव की इस उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है.

ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार किसी व्यक्ति को दिया जाने वाला सर्वोच्च ओलंपिक सम्मान है. 10 अगस्त को पेरिस में आयोजित होने वाले 142वें आईओसी सत्र में भारतीय निशानेबाज को सम्मानित किया जाएगा.

ओलंपिक ऑर्डर सम्मान की कब हुई शुरुआत?

बता दें, ओलंपिक ऑर्डर सम्मान की स्थापना 1975 में हुई थी. शुरुआत में यह पुरस्कार गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज कैटेगरी में विशिष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता था. 1984 में रिव्यू के बाद आईओसी ने सिल्वर और ब्रॉन्ज की कैटेगरी को समाप्त कर दिया. इसके बाद यह तय किया कि अब यह पुरस्कार सिर्फ गोल्ड कैटेगरी में राष्ट्र प्रमुखों और ओलंपिक खेलों में विशिष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को ही दिया जाएगा. आईओसी ओलिंपिक की मेजबानी करने वाले राष्ट्र प्रमुखों को भी यह पुरस्कार देता रहा है. परंपरागत रूप से, आईओसी प्रत्येक ओलंपिक गेम्स के समापन समारोह में मुख्य राष्ट्रीय आयोजक को ओलंपिक ऑर्डर प्रदान करता है.

दुनिया में अब तक 116 हस्तियों को गोल्ड ओलिंपिक ऑर्डर पुरस्कार मिल चुका है. अभी तक इसमें सिर्फ एक भारतीय शामिल है. अभिनव को यह सम्मान ओलिंपिक आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया है. वह अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन की मदद से भारतीय खेलों को आगे बढ़ा रहे हैं

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

2 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

2 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

21 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

37 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

40 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

56 minutes ago