देश

IPS Amit Lodha: ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ वाले अमित लोढ़ा सस्पेंड, जानिए कैसे लगा आईपीएस की वर्दी पर दाग

IPS Amit Lodha: बिहार कैडर के शानदार, लोकप्रिया और बहादुर माने जाने वाले सीनियर ऑफिसर अमित लोढ़ा पर अब भ्रष्टाचार के आरोप लगे है. उनकी लगातार मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. बिहार में उनकी छवि सुपरकॉप से जानी जाती है. IPS ऑफिसर अमित लोढ़ा के नाम और काम पर आधाकित नेटफ्लिक्स (Netfix) पर एक वेबसीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ रीलिज हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि उन पर ये कार्रवाई उनकी किताब (Book) पर आधारित वेब सीरीज (Web Series) की वजह से ही लिया गया है. फिलहाल, उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है. IPS अमित लोढ़ा पर आरोप लगा है कि उन्होंने वेबसीरीज ‘खाकी’ के बनने में ‘ब्लैक मनी’ का इस्तेमाल किया है. उनके ऊपर ओटीटी (OTT) प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स को मदद पहुंचाने के आरोपों के संदर्भ में विशेष निगरानी विभाग ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया है. जिसके बाद उनकी सस्पेंड होने की खबरें सामने आ रही है. लेकिन इसकी अभी औपचारिक पुष्टि नहीं है.

‘खाकी : द बिहार चैप्टर’ ने किया कठघरे में खड़ा

बता दें कि अमित लोढ़ा  अपनी ही वेवसीरीज पर बुरी तरह से फंस गए हैं. उनकी ये वेवसीरीज 25 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. जो लोगों को खूब पसंद आ रही है. और OTT प्लेटफार्म पर इसको तगड़ा रेसपोन्स भी मिल रहा है. उन्होंने अपनी 2017 में लिखी एक किताब के आधार पर इस वेबसीरीज को बनाया है.

अमित लोढ़ा पर आरोप है कि उन्होंने लोकसेवा अधिनियम का उल्लंघ किया है. सूत्रों के अनुसार,अमित ने किताब लेखन और वेबसीरीज निर्माण को लेकर पुलिस मुख्यालय या राज्य सरकार से अनुमति नहीं ली थी. इसके अलावा वो वेबसीरीज के जुड़े पैसों को लेकर पर कठघरे में खड़े हैं. उन्होंने वेबसीरीज को बनाने में इस्तेमाल होने राशि का इंतजाम कहां से किया उसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- MCD नतीजों के बाद कांग्रेस के 3 नेताओं ने AAP ज्वाइन किया, फिर घंटों बाद माफी मांग लौटे ‘वापस’

‘अपने निजी स्वार्थ के लिए वित्तीय अनियमितताएं की’

सरकार ने इस बात को माना है कि अमित लोढ़ा ने अपने निजी स्वार्थ और लाभ के लिए वित्तीय अनियमितताएं की. इसके अलावा सरकार सेवक होते हुए भी उन्होंने नेटफ्लिक्स और फ्राइडे स्टोरी टेलर प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है. इस मामले में लोढ़ा के खिलाफ सरकार के निर्देश पर विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के मामले में मुकदमा दर्ज किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

13 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

21 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

51 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

54 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago