सलाम वेंकी ऑनलाइन हुईं लीक
Salaam Venky Online Leaked: काजोल (Kajol) और विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) की फिल्म सलाम वेंकी (Salaam Venky) शुक्रवार को सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है. मां-बेटे की इस कहानी को देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ रहे हैं. सलाम वेंकी के रिलीज होते ही फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लग गया है. रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. लोग इस पाइरेटिड साइट्स से एचडी में डाउनलोड करके देख रहे हैं. जिसकी वजह से इसके कलेक्शन पर असर पड़ेगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलाम वेंकी कई पाइरेटिड साइट्स पर एचडी में मिल रही है. जिसे लोग डाउनलोड करके देख रहे हैं. बता दें, ये पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म रिलीज होने के बाद ऑनलाइन लीक हो गई है. इससे पहले दृश्यम, फ्रेडी और कई फिल्मों को इसका सामना करना पड़ा है. पाइरेटिड साइट्स पर फिल्में रिलीज के कुछ घंटों बाद ही एचडी में मिलने लगती हैं.
ये भी पढ़ें- Moving in with Malaika: घर के बाहर ‘तलाकशुदा’ का नेमप्लेट क्यों लगाना चाहती हैं मलाइका? ख़ुद बताई वजह
सलाम वेंकी के ऑनलाइन लीक होने का सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ने वाला है. जिसकी वजह से फिल्म को बजट जितना कलेक्शन करने में भी
टाइम लगेगा. 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बहुत ही कम कलेक्शन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलाम वेंकी ने पहले दिन महज 60 लाख का बिजनेस किया है. सलाम वेंकी की बात करें तो इसमें एक मां के चैंलेज दिखाए गए हैं. फिल्म में काजोल और विशाल के साथ राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज और अहाना कुमरा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. साथ ही आमिर खान का कैमियो है जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
काजोल ने आमिर खान के साथ दोबारा काम करने का अनुभव शेयर किया था. उन्होंने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कहा था- आमिर बहुत शानदार हैं. आमिर के बारे में खास बात ये है कि वह काम स्टाइल के लिए नहीं करते हैं.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…