देश

Irfan Solanki: कोर्ट की शरण में पहुंचे फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी, अर्जी देकर लगाई ये गुहार

उत्तरप्रदेश में कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर पुलिस अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है. कानपुर पुलिस ने इरफान सोलंकी और उनके भाई के खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी किया है. काफी भाग-दौड़ के बाद इन दोनों ने अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सपा विधायक इरफान और रिजवान की ओर से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है और ये सुनवाई जिला जज संदीप जैन की अदालत में होगी. इस मामले पर कोर्ट अब 25 नवंबर को सुनवाई करेगा. वहीं पुलिस अभी तक इन दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है.

क्या है मामला ?

बता दें कि इरफान और रिजवान सोलंकी पर जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी स्थित एक प्लॉट पर आगजनी करने और धमकाने का आरोप लगा है. इस डिफेंस कॉलोनी में बेबी नाज(महिला) का प्लॉट है. इससे पहले ये प्लॉट नाज के पिता के नाम था. पिता के निधन के बाद से ही बेबी नाज अपना प्लॉट पर कब्जा बता रही हैं. बेबी का परिवार प्लॉट में झोपड़ी और छप्पर डालकर रहता है. बेबी ने आरोप लगाया था कि,”सपा विधायक और उनके भाई प्लाट पर कब्जा करना चाहते थे”. बीते 7 नवंबर को नाज अपने परिवार के साथ शादी में गई थीं. तभी विधायक इरफान और उनके भाई ने झोपड़ी में आग लगा दी. जिसके बाद से ये दोनों फरार चल रहे हैं और पुलिस इनकी तलाश कर रही है.

बचाव पक्ष ने तर्क किया दिए थे

इरफान सोलंकी ने याचिका में तर्क दिए है कि प्लॉट पर झोपड़ी में आग आतिशबाजी करने की वजह से लगी थी. जिसके सीसीटीवी फुटेज के सबूत भी है. इसके साथ ही याचिका के साथ सीसीटीवी फुटेज के सीडी भी शामिल की गई है. उन्होने याचिका में लिखा है कि घटना के समय वो और उनका रिजवान सोलंकी घटना स्थल पर नहीं थे. दोनों की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच भी कराई जा सकती है. वहीं इन दोनों का ये भी कहना है कि जब बेबी परिवाक के साथ शादी में गई तो उन्हे कौसे पता कि आग हमने लगाई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

10 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

11 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

17 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

25 minutes ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

25 minutes ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

39 minutes ago