देश

ISC Board: केमिस्ट्री पेपर लीक! परीक्षा स्थगित, जारी की गई एग्जाम की नई तारीख

ISC Board Chemistry Paper Leak: आईएससी (Indian council of certificate) 12 वीं केमिस्ट्री परीक्षा रद्द हो गई है. यह परीक्षा आज यानी सोमवार को दोपहर 2 बजे से होनी थी, इससे पहले परीक्षा रद्द कर दी गई है. कुछ परीक्षा केंद्रो के प्रधानाध्यापकों ने पेपर लीक होने का दावा किया है लेकिन इसकी पुष्टि काउंसिल की तरफ से नहीं की गई है. फिलहाल परीक्षा की नई तारीख भी घोषित कर दी गई है. अब यह परीक्षा 21 मार्च को फिर से कराई जाएगी.

बता दें कि इस सम्बंध में काउंसिल की ओर से जारी बयान में केवल सोमवार को होने वाली परीक्षा स्थगित करने की सूचना दी गई है और यह परीक्षा 21 मार्च को कराने के लिए कहा गया है. तो वहीं लखनऊ के कई केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने परीक्षा देने आए छात्रों से कहा है कि उनका पेपर लीक हो गया है, वह वापस घर जाएं. 21 मार्च को ये परीक्षा कराई जाएगी. इसके बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर मायूसी दिखी.

अब 21 मार्च को होगी परीक्षा

इस सम्बंध में आइएससी की सिटी कोऑर्डिनेटर माला मेहरा ने बयान जारी करते हुए बताया कि, काउंसिल से आज सोमवार को 12वीं केमिस्ट्री के पेपर स्थगित करने की सूचना आई है. पेपर लीक है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं है. दिल्ली से परीक्षा स्थगित करने की सूचना आई है, स्थानीय स्तर पर कुछ नहीं हुआ है. काउंसिल ने अब यह पेपर 21 मार्च को कराने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें-“हमारी घोषणा होगी…”, NDA संग गठबंधन पर बोले जयंत चौधरी, सपा-कांग्रेस को लेकर भी दिया बयान

परीक्षा केंद्रों से लौटाए गए बच्चे

पेपर लीक के सम्बंध में काल्विन कॉलेज के प्रिंसिपल सच्चिदानंद सिंह ने परीक्षा देने गए बच्चों को घर वापस लौटने के लिए कहा और बताया कि अब जो परीक्षा 26 फरवरी को होने वाली थी वह अब 21 मार्च को होगी. बता दें कि लखनऊ में 8400 हजार से अधिक विद्यार्थी 88 सेंटर पर परीक्षा दे रहे हैं. खबरों की मानें तो यह पहली बार नहीं है जब काउंसिल का कोई पेपर स्थगित हुआ है. करीब 20 साल पहले भी परीक्षा टाली जा चुकी है.

पेपर रखे जाते हैं बैंक में

बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से आईएससी का प्रश्न पत्र बैंक में रखे जाते हैं. परीक्षा के दिन केंद्र व्यवस्थापक और अन्य शिक्षक की निगरानी में इसे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाता है. ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि अगर पेपर लीक हुआ है तो कैसे? उधर चर्चा है कि सोमवार को पेपर सभी केंद्रों पर पहुंच गए थे और कुछ जगहों पर तो पेपर खुल भी गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद काउंसिल से पेपर स्थगित करने की सूचना आ गई. इस खबर के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचे छात्र निराश नजर आए. फिलहाल काउंसिल ने पेपर रद्द करने कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन यही कहा जा रहा है कि पेपर लीक हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

11 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

1 hour ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

2 hours ago