देश

तलवार के दम पर नहीं…मोहब्बत और प्यार के पैगाम के जरिए आया इस्लाम, ‘भारत के मुसलमान हिंदू हैं’ वाले बयान पर गुलाम नबी आजाद ने पेश की सफाई

जम्मू- कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने हिंदू धर्म से धर्मांतरित मुसलमान वाले बयान पर सफाई पेश की है. उन्होंने कहा कि उनके बयान वाले वीडियो को आधा अधूरा रिकॉर्ड किया गया, जिसके चलते लोगों में भ्रम फैल गया, जबकि उनका कहना सिर्फ इतना था कि ज्यादातर मुसलमान हिंदुस्तानी हैं, बहुत कम ही ऐसे हैं जो बाहर से आए हैं. इस्लाम कभी भी तलवार के बल पर नहीं आया है, बल्कि मोहब्बत और प्यार के पैगाम के जरिए आया है.

“हिंदू धर्म सबसे पुराना है”

गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि ” मैंने अपने बयान में यह भी बताया था कि हमारे देश में हिंदू धर्म काफी पुराना है और यही सच्चाई है, क्योंकि इस्लाम ने हमारे मुल्क में जन्म नहीं लिया है. सिर्फ यहां पर इसका विस्तार हुआ है. जिस तरह से पूरी दुनिया में इस्लाम धीरे-धीरे फैला, लेकिन इस बात को रिकॉर्ड नहीं किया गया.

“कयामत तक रहेगा इस्लाम”

पूर्व केंद्रीय मंत्री ये भी कहा कि इस्लाम के इतिहास को अगर देखें तो पाएंगे कि हजरत आदम के जमाने से ये शुरू हुआ था. वही पहले इंसान थे जिन्हें अल्लाह ने पैदा किया था. तब से लेकर कयामत तक इस्लाम जिंदा रहेगा.

गुलाम नबी आजाद का वायरल हुआ था वीडियो

दरअसल, गुलाम नबी आजाद का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें आजाद जम्मू-कश्मीर के लोगों से कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि हिंदू धर्म इस्लाम धर्म से पुराना है और सभी मुसलमान पहले हिंदू थे. गुलाम नबी आजाद का ये वीडियो 9 अगस्त का है जब वह डोडा जिले गए हुए थे. उन्होंने ये भी कहा था कि इस्लाम का जन्म ही 1500 साल पहले हुआ था. भारत में कोई भी मुसलमान बाहरी नहीं है. इसी देश के निवासी हैं. भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे जो बाद में धर्मांतरित हो गए थे.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: अमित शाह आज पेश करेंगे ‘शिवराज सरकार’ का रिपोर्ट कार्ड, एक महीने में दूसरी बार MP दौरे पर गृह मंत्री

फारूक अब्दुल्ला ने किया पलटवार

वहीं गुलाम नबी आजाद के बयान पर फारूक अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा था कि ” भारत में लोगों का इस्लाम में परिवर्तित होने का एक लंबा इतिहास है. उस समय हिंदू व्यवस्था में लोगों को उच्च और निम्न ब्राह्मणों में बांटा गया था. जो निम्न लोग थे उन्हें मंदिरों में जाने की मनाही थी. ठीक उसी तरह से आज दलितों के साथ हो रहा है. इसलिए जब लोगों ने देखा कि इस्लाम में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है तो लोग इस्लाम की तरफ मुड़ गए, जो लोग मुसलमान बन जाते हैं वे लोग लौटकर नहीं जाते, यही इतिहास है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

18 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

35 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

52 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago