देश

“एक तरफ महबूब तो दूसरी तरफ महबूबा”, असदुद्दीन ओवैसी का विपक्ष और सरकार पर हमला, बोले- दोनों तरफ लैला-मजनूं का खेल चल रहा

L.ok Sabha Election 2024: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ‘India’ और NDA पर निशाने साधते हुए नजर आ रहे हैं. वह विपक्ष और सत्ता दल दोनों पर ही हमलावर हैं. इस कड़ी में उन्होने इंडिया टुडे ग्रुप से बात करते हुए विपक्षी गठबंधन ‘India’ पर तंज कसा. इस दौरान उन्होंने विपक्ष के गठबंधन को ऐसी महबूबा बताया कि जिसने लोगों के साथ वफा किया है. ओवैसी ने कहा उन्हें ऐसी महबूबा की बांहों में जाकर कोई सुकून नहीं मिलेगा.

दरअसल  इंडिया टुडे ग्रुप के कार्यक्रम में उनसे सवाल पूछा गया था कि अगर ‘INDIA’ गठबंधन आपके के लिए बांहें खोल दें तो किया वो उनके साथ चले जाएंगे. इस सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा था कि, “हमें ऐसी महबूबा की जरूरत नहीं है. ऐसी महबूबा की बांहों में जाकर कोई सुकून नहीं मिलने वाला है, क्योंकि ये ऐसी महबूबा है जिसने लोगों के साथ वफा नहीं किया.”

‘लैला-मजनूं का खेल चल रहा है’

AIMIM प्रमुख ने आगे कहा, जो लोग इसको महबूब समझे, वो लोग चले गए, उनकी खबरें छप गईं और महबूबा अभी तक जिंदा है. हमको ऐसी महबूबा की न जुल्फों की जरूरत है, न बांहों की.नहमको दूर से मालूम है कि ये बड़ी खतरनाक महबूबा है, इससे दूर रहो. एक तरफ महबूबा है तो दूसरी तरफ महबूब है. इस दौरान ओवैसी ने बिना नाम लिए बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच में लैला-मजनूं का खेल चल रहा है. एक तरफ दुकानदार (राहुल गांधी) की मोहब्बत है, दूसरी तरफ चौकीदार (पीएम मोदी) के दावे हैं. इसमें हमको दूर रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- तलवार के दम पर नहीं…मोहब्बत और प्यार के पैगाम के जरिए आया इस्लाम, ‘भारत के मुसलमान हिंदू हैं’ वाले बयान पर गुलाम नबी आजाद ने पेश की सफाई

संसद में विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर समर्थन के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के नहीं, बल्कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन में वोट किया था. बता दें कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान ओवैसी की पार्टी ने समर्थन में वोट डाला था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

3 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

11 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

54 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago