197 भारतीयों को लाया गया वापस
हमास और इजरायल के बीच छिड़ी जंग में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इसी बीच इजरायल में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भारत की तरफ से ऑपरेशन अजय चलाया जा रहा है. जिसके तहत आज 197 नागरिकों को विमान के जरिए दिल्ली लाया गया. इससे पहले 235 भारतीयों को 13 अक्टूबर और 212 भारतीय को 12 अक्टूबर को देश वापस लाया गया था.
इजरायल से दिल्ली पहुंचे विमान में सवार भारतीयों का स्वागत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने एयरपोर्ट पर किया. अपने वतन वापस पहुंचने की खुशी हर चेहरे पर झलक रही थी. मंत्री कौशल किशोर ने कहा, “मैं पीएम मोदी, विदेश मंत्रालय को धन्यवाद और बधाई देता हूं. पीएम मोदी देश के नागरिकों के लिए समर्पित हैं. भारतीय नागरिकों को इजरायल से सुरक्षित यहां लाया जा रहा है. वे अपने देश लौटने के बाद खुश हैं.”
इजरायल के तेल अवीव में स्थित भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” ऑपरेशन अजय की तीसरी उड़ान तेल अवीव से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है. दूतावास सभी को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देता है.” इसके अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर प्रसाद ने भी X पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी. उन्होंने लिखा “ऑपरेशन अजय, और 197 भारतीयों को वापस लाया जा रहा है.”
बता दें कि इजरायल में फंसे भारतीयों को पिछले तीन दिनों से वापस लाया जा रहा है. जिसमें अब तक कुल 644 लोगों को सकुशल स्वदेश वापस लाया जा चुका है. इजरायल में युद्ध शुरू होने के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली और तेल अवीव में हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जिसपर 24 घंटे किसी भी तरह की मदद के लिए फोन कर सकते हैं. ये नंबर हैं- नई दिल्ली के लिए 1800118797 (टोल फ्री), +91-11 23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905 और +919968291988 हैं. मदद के लिए ईमेल आईडी situation@mea.gov.in है.
यह भी पढ़ें- P20 समिट में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने की शिरकत , बोले-भारत ने दिया आतंकवाद पर बड़ा संदेश
तेल अवीव में भी भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +972-35226748 और +972-543278392 जारी किए गए हैं. इसके साथ ही लोगों की मदद के लिए cons1.telaviv@mea.gov.in ईमेल आईडी भी जारी किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…