197 भारतीयों को लाया गया वापस
हमास और इजरायल के बीच छिड़ी जंग में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इसी बीच इजरायल में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भारत की तरफ से ऑपरेशन अजय चलाया जा रहा है. जिसके तहत आज 197 नागरिकों को विमान के जरिए दिल्ली लाया गया. इससे पहले 235 भारतीयों को 13 अक्टूबर और 212 भारतीय को 12 अक्टूबर को देश वापस लाया गया था.
197 भारतीयों को लाया गया वापस
इजरायल से दिल्ली पहुंचे विमान में सवार भारतीयों का स्वागत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने एयरपोर्ट पर किया. अपने वतन वापस पहुंचने की खुशी हर चेहरे पर झलक रही थी. मंत्री कौशल किशोर ने कहा, “मैं पीएम मोदी, विदेश मंत्रालय को धन्यवाद और बधाई देता हूं. पीएम मोदी देश के नागरिकों के लिए समर्पित हैं. भारतीय नागरिकों को इजरायल से सुरक्षित यहां लाया जा रहा है. वे अपने देश लौटने के बाद खुश हैं.”
विदेश मंत्री ने दी जानकारी
इजरायल के तेल अवीव में स्थित भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” ऑपरेशन अजय की तीसरी उड़ान तेल अवीव से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है. दूतावास सभी को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देता है.” इसके अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर प्रसाद ने भी X पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी. उन्होंने लिखा “ऑपरेशन अजय, और 197 भारतीयों को वापस लाया जा रहा है.”
644 लोगों को सकुशल स्वदेश वापस लाया जा चुका है
बता दें कि इजरायल में फंसे भारतीयों को पिछले तीन दिनों से वापस लाया जा रहा है. जिसमें अब तक कुल 644 लोगों को सकुशल स्वदेश वापस लाया जा चुका है. इजरायल में युद्ध शुरू होने के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली और तेल अवीव में हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जिसपर 24 घंटे किसी भी तरह की मदद के लिए फोन कर सकते हैं. ये नंबर हैं- नई दिल्ली के लिए 1800118797 (टोल फ्री), +91-11 23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905 और +919968291988 हैं. मदद के लिए ईमेल आईडी [email protected] है.
यह भी पढ़ें- P20 समिट में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने की शिरकत , बोले-भारत ने दिया आतंकवाद पर बड़ा संदेश
तेल अवीव के लिए हेल्पलाइन नंबर
तेल अवीव में भी भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +972-35226748 और +972-543278392 जारी किए गए हैं. इसके साथ ही लोगों की मदद के लिए [email protected] ईमेल आईडी भी जारी किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

