आदित्य-एल1 मिशन
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) आदित्य-एल1 मिशन में जुटी हुई है. मिशन को 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा. लॉन्चिंग से पहले इसरो वैज्ञानिकों की टीम मिनी मॉडल के साथ तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची. वैज्ञानिकों की टीम ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की.
आदित्य-एल1 भारत का पहला सौर मिशन है. जिसे 2 सितंबर को लॉन्च करने की तैयारी है. आदित्य-एल1 सूर्य की तमाम रहस्यमयी बातों से पर्दा उठाएगा. इस मिशन को सफल बनाने के लिए इसरो के वैज्ञानिक दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मिशन की सफलता के लिए वैज्ञानिक मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे हैं. इससे पहले इसरो के वैज्ञानिकों ने कई सालों की कड़ी मेहनत के बाद चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने में कामयाब हुए हैं.
गौरतलब है कि इससे पहले 14 जुलाई को इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च किया था. जिसने 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी. लैंडिंग के बाद से ही रोवर प्रज्ञान इसरो को चांद से लगातार डेटा भेज रहा है. अब देश-दुनिया की निगाहें आदित्य-एल1 मिशन पर टिकी हुई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Iran US talks: ईरान ने अमेरिका से बातचीत दोबारा शुरू करने के लिए शर्तें रखी…
Ritesh Pandey Extortion Call: भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को फोन पर 10 लाख की रंगदारी…
Ajit Agarkar Resignation: भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने तीन साल के सफल…
Amritsar Police Encounter: अमृतसर में शनिवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में…
Aaj Ka Panchang 20 September 2026: आज भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि शाम…
Aaj Ka Rashifal 20 September 2026: 20 सितंबर 2026, रविवार को चंद्रमा धनु राशि में…