यूटिलिटी

हो जाएं सावधान, इन चार तरीकों से लोगों को फंसा रहे साइबर ठग, फंसे तो कंगाल होना तय

आज कल साइबर अपराध काफी बढ़ गया है लोगो से अलग अलग तरीकों में ठगी हो रही है . हर दिन नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों के खाते साफ किए जा रहे हैं. अगर आप इन धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं तो आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं. साथ ही उन तरीकों की पहचान भी की जा सकेगी.

यूपीआई रिफंड घोटाला

इस दौर में UPI का प्रयोग अधिक किया जा रहा है. किराना दुकानों से लेकर मॉल तक में यूपीआई के जरिए भुगतान किया जा रहा है. ऐसे में साइबर अपराधी ऐसे लोगों को निशाना बनाकर ऐप में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं. साइबर अपराधी यूपीआई रिफंड का लालच देकर धोखाधड़ी करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में आपको रिफंड के दौरान इसे वेरिफाई कर लेना चाहिए. कोई भी भुगतान सत्यापन के बाद ही किया जाए.

ओटीपी घोटाला

ज्यादातर धोखाधड़ी OTP के जरिए होती है. फर्जी मैसेज के तहत अपराधी आपसे फ्रॉड ओटीपी या पिन डिटेल लेने की कोशिश करते हैं. इस डिटेल से वे आपके खाते से पैसे काट लेते हैं. ऐसे में धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको ओटीपी और पिन संभालकर रखना चाहिए और ये डिटेल्स किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए.

फर्जी डिलीवरी घोटाला

साइबर अपराधी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की फर्जी वेबसाइटों के जरिए सामान पर बंपर ऑफर पेश करते हैं और ओटीपी आदि के जरिए लोगों से इस ऑफर की जानकारी इकट्ठा करते हैं. इस जानकारी की मदद से अकाउंट में सेंध लगाते हैं. अगर आप भी इस तरह की धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं तो आपको रजिस्टर्ड जगहों से ही सामान का लेनदेन करना चाहिए. कैश ऑन डिलीवरी का प्रयास करें.

ये भी पढ़ें- Aditya-L1 Mission: आदित्य-एल1 मिशन की लॉन्चिंग से पहले मिनी मॉडल के साथ तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे ISRO वैज्ञानिक

फर्जी बिल के जरिए धोखाधड़ी

अगर आप अपना बिजली बिल ऑनलाइन भुगतान करते हैं, तो आपको उस नए तरीके के बारे में पता होना चाहिए जिसका इस्तेमाल जालसाज लोगों को ठगने के लिए कर रहे हैं. कई उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सएप पर गलत नंबरों से संदेश मिल रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि अगर उन्होंने तुरंत एक निश्चित नंबर पर कॉल नहीं किया तो उनका बिजली कनेक्शन जल्द ही निलंबित कर दिया जाएगा. ऐसे में इस मैसेज की सत्यता जांचे बिना कभी भी जानकारी नहीं देनी चाहिए. पहले इसे जांचें फिर कोई प्रतिक्रिया दें.

Dimple Yadav

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

13 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

1 hour ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago