स्टैच्यू ऑफ यूनिटी.
Statue Of Unity: गुजरात के नर्मदा जिले में बनी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रतिमा में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं और ये कभी भी गिर सकती है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर RaGa For India नाम के हैंडल से इस तस्वीर को पोस्ट किया गया है. जिसमें लौहपुरुष पटेल की प्रतिमा में पैर पर दरारें दिखाई दे रही हैं. इस पोस्ट में कई यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट भी किए हैं.
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद भारत सरकार के Press Information Bureau (PIB) ने फैक्ट चेक के जरिए इसकी सच्चाई बताई है. पीआईबी ने इस तस्वीर को लेकर किए जा रहे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.
पीआईबी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा की जिस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है, दरअसल वो तस्वीर 2018 में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के दौरान की है, जो 2018 की है.
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…
बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…