देश

गांधी मैदान रैली के बाद भड़के प्रशांत किशोर, कहा- अब नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी को खत्म करने की जिम्मेदारी मेरी

जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया. हालांकि, यह रैली उतनी सफल नहीं हो पाई. रैली में लाखों लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया गया था, लेकिन मैदान में कम संख्या में लोग पहुंचे. प्रशांत किशोर ने इसके लिए सीधे तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया.

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर हम विफल हुए हैं, तो इसके पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ है. सरकार ने जानबूझकर लोगों को गांधी मैदान पहुंचने से रोका. प्रशासन ने रैली में आ रही गाड़ियों को रास्ते में रोक दिया, जिससे बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके. लाखों लोग आना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोका गया. यह प्रशांत किशोर की नाकामी नहीं है, यह सरकार की साजिश है.

उन्होंने रैली में पहुंचे लोगों से अपील की कि लालू यादव के जंगलराज की तरह नीतीश कुमार के अफसर राज को उखाड़ने का संकल्प लीजिए. उन्होंने प्रशासन पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमने पिछली बार कहा था कि प्रशासन पर केस करेंगे तो आकर समझौता किया था कि हमारी क्या गलती है. आज फिर प्रशासन ने धोखा दिया है, इनको सबक सिखाएंगे.

मेरे बिना नीतीश 2015 के बाद सीएम नहीं बन पाते

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर वह (पीके) नहीं होते, तो नीतीश कुमार 2015 के बाद फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन पाते. 2015 में हम मदद नहीं किए होते तो आज नीतीश कुमार कहीं संन्यास लेकर बैठे होते. आज होशियार बन रहे हैं.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गांव में कहा जाता है कि जो पंडित शादी करवाता है, वही श्राद्ध भी करता है. मैंने नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी को एक बार बचाया था, अब उसका अंत करने की जिम्मेदारी भी मेरी ही होगी.

उन्होंने ऐलान किया कि 10 दिनों बाद वह पटना से पूरे राज्य की यात्रा पर निकलेंगे और जनता के बीच जाकर जनसुराज आंदोलन को और तेज करेंगे. प्रशांत किशोर ने कहा कि नवंबर में जनता नीतीश कुमार से उनके शासन का पूरा हिसाब लेगी और इसमें जनसुराज पार्टी एक प्रमुख भूमिका निभाएगी.


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में PM Modi ने कहा- सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago