देश

“सांप-नेवले, बिल्ली-दूध, आग-पानी को आपस में गले मिलते देखना है तो कल पटना की ओर देखिए”, विपक्ष की बैठक पर योगी के मंत्री का हमला

UP Politics: केद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर सीएम योगी के मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने निशाना साधा है. नंदी ने कहा है कि अमेरिका में भारत की साख का डंका बज रहा है, तो विपक्ष पटना में बेसुरी ढपली बजाने जा रहा है.

योगी सरकार में मंत्री नन्दी ने ट्वीट करते हुए विपक्षी दलों की सांप-नेवले से तुलना करते हुए कहा, “सांप-नेवले, बिल्ली-दूध, आग-पानी को आपस में गले मिलते देखना है तो कल पटना की ओर देखिये.” 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है, इसमें अखिलेश यादव से लेकर अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती सहित तमाम नेता शामिल हो रहे हैं. तमाम नेताओं का तो बिहार पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है.

इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विपक्ष की इस बैठक पर जबरदस्त कटाक्ष किया है. आगे उन्होंने कहा, “जहां सभी विपक्ष के नेता पार्टी और परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए सभी मूल्यों एवं अतीत को तिलांजलि देकर “दोस्ताना” की स्क्रिप्ट लिखने जा रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- वैश्विक पटल पर क्यों छाए हैं पीएम मोदी ?, ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने बताई बड़ी वजह

मोदी जी का सुशासन पड़ा भारी

मंत्री नन्दी ने कहा , “लेकिन अवसरवादिता और सत्तालोलुपता की बुनियाद पर बने इस ठगबन्धन के मिशन पर पीएम नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का विजन भारी पड़ेगा. एक तरफ अमेरिका में भारत की साख का डंका बज रहा है तो दूसरी तरफ विपक्ष पटना में बेसुरी ढपली बजा रहा है.”

भूपेंद्र चौधरी ने भी साधा निशाना

वहीं बदायूं पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी पटना में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि पहले भी नेताओं नें गठबंधन किये हैं. हम ने सरकार में रहकर काम किया है. उन्हीं कामों क़ो लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं. विपक्षी नेताओं के पास कोई काम नहीं है. जनता के हित में जो काम हो रहे हैं, उसको भटकाने के लिए गठबंधन का राग अलापते हैं. उन्होंने आगे कहा कि, इससे पहले 2017 मे गठबंधन किया, 2019 में गठबंधन हुआ, उसके बाद, 2022 में गठबंधन किया. विपक्षी नेता ये बताएं कि गठबंधन की सहयोगी मायावती कहां है. अन्य दल जो गठबंधन किये है वह आज कोई दिखाई नहीं दे रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

41 minutes ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

1 hour ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

1 hour ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

2 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

2 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

2 hours ago