मनोरंजन

Animal Box Office Collection Day 1: ‘एनिमल’ ने तोड़ डाले कई रिकॉर्ड, Ranbir Kapoor के करियर की बनी हाईएस्ट ओपनर, जानें कलेक्शन

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें थे. जिनका इंतजार अब खत्म हो चुका है. वहीं इस फिल्म को फिल्म को दर्शकों से काफी मिला है. इसी के साथ रणबीर कपूर-स्टारर ‘एनिमल’ ने पहले दिन बंपर कलेक्शन भी कर लिया है. इस फिल्म का क्रेज पहले से ही देखने को मिल रहा था. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था. तो आइए जानते है कि ‘एनिमल’ ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है.

एडवांस बुकिंग में फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि जब से ‘एनिमल’ के धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था उसके बाद से ही इस फिल्म का बज काफी देखने को मिल रहा था.  इसकी एडवांस बुकिंग भी जमकर हुई थी.  फिल्म ने पहले दिन 33.97 करोड के एडवांस बुकिंग करके शाहरुख की पठान और सलमान की टाइगर 3 साथ ही सन्नी की गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: हाथों से खुदाई करके 41 मजदूरों को बचाने वाले रैट माइनर्स को दिल्ली BJP ने दिया 25-25 हज़ार का पुरस्कार

बॉक्स आफिस पहले दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

बात करें इस बॉक्स आफिस कलेक्शन की तो ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले दिन 61 करोड़ की कमाई की है. हिंदी में फिल्म ने 50.00 करोड़ का कलेक्शन किया है. जबकि तेलुगु में फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ रुपये है. वहीं तमिल में फिल्म ने 0.4 करोड़, कन्नड़ में 0.09 करोड़ और मलयालम में 0.01 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म की वर्ल्डवाइड ओपनिंग 100 करोड़ रही है.

रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी ‘एनिमल’

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने 60 करोड़ की ओपनिंग कर इतिहास रच दिया है. अब ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है. बता दें कि इससे पहले रणबीर की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में ब्रह्मास्त्र और संजू फिल्म शामिल थी. बता दें कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने एनिमल को ‘ए’ रेटिंग दी है, जिसका मतलब ये होता है कि फिल्म को केवल 18+ आयु वर्ग के लोग ही देख सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘जेल में सड़कर मर रहे हैं इमरान खान, जल्द हो रिहाई!’ पूर्व ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

पूर्व ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने इमरान खान की जेल स्थिति पर गंभीर चिंता जताते…

9 minutes ago

‘राधाष्टमी पर बना दुर्लभ आयुष्मान योग!’ श्री राधा-कृष्ण बरसाएंगे असीम कृपा; जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

19 सितंबर 2026, शनिवार को भाद्रपद शुक्ल अष्टमी के साथ राधाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा.…

1 hour ago

राधाष्टमी पर कुंभ वालों की लगेगी लॉटरी, वृश्चिक रहे सतर्क! जानिए आज किस राशि के चमकेंगे सितारे?

19 सितंबर 2026 को मूल नक्षत्र और आयुष्मान योग के प्रभाव से कुंभ, मकर और…

1 hour ago

लाडली जी का जन्मोत्सव आज: राधानगरी बरसाना में देश-दुनिया से उमड़े लाखों श्रद्धालु, जानिए आप यहां कैसे दर्शन करने आएं

Radhashtami Barsana Routes: राधाष्टमी पर बरसाना के श्री लाडली जी मंदिर में महाभिषेक और बधाई…

2 hours ago

राधाष्टमी आज: लाड़ली जी के 5254वें प्राकट्योत्सव की बहुत-बहुत बधाइयां! राधे-राधे जपकर इन 10 मंदिरों में कीजिए दर्शन

Radha Ashtami : ब्रजभूमि सहित पूरी दुनिया के कृष्ण-राधा भक्तों के लिए आज महाउत्सव है.…

4 hours ago

‘सम्मानजनक जीवन के बिना अधिकार बेमानी…’ 9वें एन.सी. चागला लेक्चर में बोले जस्टिस बी.आर. गवई; बाबासाहेब के विचारों का किया जिक्र

JUSTICE B.R. GAVAI ADDRESS: 9वें एन.सी. चागला मेमोरियल लेक्चर को संबोधित करते हुए पूर्व न्यायमूर्ति…

9 hours ago