एलजी मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश देश के विकसित राज्यों में से एक है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, जितेंद्र सिंह और जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने श्रीनगर में जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक में भाग लिया. तीन दिवसीय बैठक का मंगलवार को दूसरा दिन था.
इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा, “जम्मू-कश्मीर हमेशा से ज्ञान का केंद्र रहा है. 30 वर्षों तक शांति की इस भूमि को हमारे पड़ोसी देश द्वारा राज्य प्रायोजित आतंकवाद का शिकार होना पड़ा. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य को सशक्त बनाने वाली विकास योजनाएं लेकर आए.”
उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश एक नए युग का गवाह बन रहा है जहां शांति और विकास की असीम संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में विदेशी निवेश आ रहा है और लोग आगे बेहतर समय की उम्मीद कर रहे हैं.
मनोज सिन्हा ने कहा कि लगभग चार दशकों के लंबे ठहराव के बाद, हमने बॉलीवुड के साथ संबंध फिर से स्थापित किए हैं और फिल्म क्षेत्र में अधिक निवेश आकर्षित करने और जम्मू-कश्मीर को सबसे लोकप्रिय फिल्म शूटिंग स्थल बनाने के लिए 2021 में एक फिल्म नीति शुरू की है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…