देश

जम्मू-कश्मीर ने 30 सालों तक झेला, लेकिन अब आतंक का माहौल अलग-थलग- LG मनोज सिन्हा

LG Manoj Sinha: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को श्रीनगर में जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक में प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर ने लगभग तीन दशकों तक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को झेला है, लेकिन केंद्र की विकास योजनाओं के कारण आतंकवाद का पारिस्थितिकी तंत्र अब अलग-थलग पड़ गया है. उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, “लगभग 30 सालों तक सभी धार्मिक संप्रदायों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की इस भूमि को हमारे पड़ोसी देश द्वारा राज्य प्रायोजित आतंकवाद का शिकार होना पड़ा.” हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को सशक्त बनाने वाली विकास योजनाओं और केंद्र शासित प्रदेश के प्रभावी प्रशासन के माध्यम से आतंकवादी पारिस्थितियों को अलग-थलग कर दिया है, जो सीमा पार से समर्थन के साथ फला-फूला था.

मनोज सिन्हा ने आगे कहा कि “जम्मू-कश्मीर एक नए युग का गवाह बन रहा है जिसने विकास और शांति की असीम संभावनाएं खोली हैं. अब विदेशी निवेश भी जम्मू-कश्मीर में आ रहे हैं, लोग बेहतर समय की हरी झंडी देख रहे हैं.”

‘जम्मू-कश्मीर अब अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए सक्षम है’

उपराज्यपाल ने यह भी कहा कि “अन्याय, शोषण और भेदभाव, जिसका सामना समाज के कई वर्गों ने सात दशकों तक उन परिस्थितियों की वजह से करना पड़ा, जो मुख्य रूप से विदेशों से ऑर्केस्ट्रेशन के कारण विकसित हुए थे, अब वे पूरी तरह से समाप्त हो गए हैं” हम सभी नागरिकों के लिए सामाजिक समानता और समान आर्थिक अवसर सुनिश्चित कर रहे हैं, जो उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान करने में सक्षम बना रहा है.

इसके बाद राजभवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अब सक्षम है और किसी भी स्तर के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी करने के लिए तैयार है, हालांकि अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन और बैठकें केंद्र के विशेषाधिकार पर आयोजित की जाती हैं. एलजी ने जी20 कार्यक्रम को “एक ऐतिहासिक अवसर” बताते हुए कहा कि सभी प्रतिनिधि अपने-अपने देशों में यह संदेश देकर वापस जाएंगे कि यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण भूमि है और पर्यटन स्थल है.” बता दें कि बैठक में 27 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें से चीन, तुर्की और सऊदी अरब इस आयोजन से दूर रहे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

24 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

26 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

34 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

50 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

57 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago