Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

विकास का नया दौर देख रहा जम्मू-कश्मीर- बोले एलजी मनोज सिन्हा

मनोज सिन्हा ने कहा कि लगभग चार दशकों के लंबे ठहराव के बाद, हमने बॉलीवुड के साथ संबंध फिर से स्थापित किए हैं.

manoj sinha

एलजी मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश देश के विकसित राज्यों में से एक है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, जितेंद्र सिंह और जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने श्रीनगर में जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक में भाग लिया. तीन दिवसीय बैठक का मंगलवार को दूसरा दिन था.

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा, “जम्मू-कश्मीर हमेशा से ज्ञान का केंद्र रहा है. 30 वर्षों तक शांति की इस भूमि को हमारे पड़ोसी देश द्वारा राज्य प्रायोजित आतंकवाद का शिकार होना पड़ा. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य को सशक्त बनाने वाली विकास योजनाएं लेकर आए.”

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश एक नए युग का गवाह बन रहा है जहां शांति और विकास की असीम संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में विदेशी निवेश आ रहा है और लोग आगे बेहतर समय की उम्मीद कर रहे हैं.

मनोज सिन्हा ने कहा कि लगभग चार दशकों के लंबे ठहराव के बाद, हमने बॉलीवुड के साथ संबंध फिर से स्थापित किए हैं और फिल्म क्षेत्र में अधिक निवेश आकर्षित करने और जम्मू-कश्मीर को सबसे लोकप्रिय फिल्म शूटिंग स्थल बनाने के लिए 2021 में एक फिल्म नीति शुरू की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital