देश

Rajya Sabha: “आप हर बार कुर्सी को नीचा नहीं दिखा सकते…” सदन में उपराष्ट्रपति ने कांग्रेस नेता खरगे को दी चेतावनी, दोनों में तीखी बहस का Video वायरल

Rajya Sabha: मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इस सम्बंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खरगे के बयान के बाद धनखड़ उनको चेतावनी देते नजर आ रहे हैं.

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे पर राज्यसभा में प्रतिक्रिया देते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, “आप हर बार कुर्सी को नीचा नहीं दिखा सकते. आप हर बार कुर्सी का अनादर नहीं कर सकते. आप अचानक खड़े हो जाते हैं और बिना यह समझे कि मैं क्या कह रहा हूं, कुछ भी बोल देते हैं. इस देश और संसदीय लोकतंत्र और राज्यसभा की कार्यवाही के इतिहास में कुर्सी के प्रति इतनी अवहेलना कभी नहीं हुई, जितनी आपने की. अब आपको आत्मचिंतन करने का समय आ गया है.”

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण के विवादास्पद अंश रिकॉर्ड से हटाए गए… हिंदुओं के साथ ही मोदी, BJP और RSS पर की थी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद ने कही ये बात-Video

 

जानें क्या हुआ राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान?

बता दें कि राज्यसभा कार्यवाही के दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे थे. उन्होंने मणिपुर, काले धन और लद्दाख के मुद्दे पर केंद्र पर हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकार ने बीते 10 वर्षों में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं कर सकी. इसी दौरान कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बीच में कुछ कहना चाहा तो सभापति ने नाराजगी जताई.

प्रमोद तिवारी ने फिर से अपना संबोधन शुरू किया और पेट्रोल डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री के अपने दोस्तों यारों का कुछ है… इस पर सभापति ने प्रमोद तिवारी को बीच में ही रोका और कहा कि बिना तथ्यों के आधार पर इस तरह के आरोप मत लगाइए. तो वहीं जयराम रमेश फिर से अपनी सीट से खड़े हो गए और कुछ कहना चाहा.

इस पर एक बार फिर से सभापति ने जयराम रमेश के प्रति आपत्ति जताई और फिर तंज कसा कि जयराम रमेश इतने समझदार है कि उन्हें खरगे की जगह बैठना चाहिए.

…न आप मुझे बना सकते हैं

इसी को लेकर खरगे ने इस कदर सभापति से आपत्ति जताई कि बहुत कुछ बोल गए. अपने बराबर में बैठीं सोनिया गांधी की तरफ इशारा करते हुए खरगे ने कहा कि ‘मुझे बनाने (राज्सभा में विपक्ष का नेता) वाले यहां बैठे हैं श्रीमती सोनिया गांधी, न रमेश मुझे बना सकता है और न आप मुझे बना सकते हैं.’ इतना सुनते ही सभापति ने गहरी नाराजगी जताई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

16 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

37 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

56 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago