देश

Jai Hind Show: लाल किले पर होगा ‘जय हिंद’ शो, गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

Jai Hind Show: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मंगलवार शाम दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले पर बहुप्रतीक्षित लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन करेंगे. लाल किले में ‘जय हिंद’ शीर्षक से नए अवतार में लाइट एंड साउंड शो के अंतर्गत 17वीं शताब्दी से लेकर आज तक के भारत के इतिहास और वीरता की एक नाटकीय प्रस्तुति होगी.

शो को तीन भागों में बांटा गया

बता दें कि लगभग 5 वर्ष के अंतराल के बाद लाल किले में लाइट एंड साउंड शो नए सिरे से शुरू हो रहा है. एक घंटे तक चलने वाले लाइट एंड साउंड शो ‘जय हिंद’ को तीन भागों में बांटा गया है. इसमें मराठों का उदय, 1857 का स्वतंत्रता संग्राम, आजाद हिन्द फौज का उदय और आईएनए के मुकद्दमों सहित भारत के इतिहास के प्रमुख प्रसंगों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि इसमें प्रदर्शन कला के सभी स्वरूपों जैसे प्रोजेक्शन मैपिंग, लाइव एक्शन फिल्मों, प्रकाश और इमर्सिव साउंड, अभिनेताओं, नर्तकियों और कठपुतलियों का उपयोग करके स्वतंत्रता की लड़ाई एवं पिछले 75 वर्षों में भारत की निरंतर प्रगति को प्रस्तुत किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking: जोशीमठ में जमीन दरकने के कारण होटल मलारी इन और माउंट व्यू आपस में टकराए, प्रशासन ने की तोड़ने की तैयारी

शो को लेकर लोगों में खासा उत्साह

‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के एक भाग के रूप में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पहले ही 4 संग्रहालय खोले हैं जिनमें याद-ए-जलियां संग्रहालय, 1857 पर संग्रहालय, आजादी के दीवाने और लाल किले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय शामिल हैं. अब न्यू लाइट एंड साउंड शो दर्शकों के बीच देशभक्ति की भावना को और सशक्त करेगा. लोगों में इस शो को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है. वहीं शो एक बार देखने के लिए 700 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है.

केंद्र सरकार का कहना है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण हाल के वर्षों में देश भर में स्मारकों और स्थलों को गौरवान्वित करने के लिए लगातार काम कर रहा है, जिससे आगंतुकों के अनुभव में वृद्धि हो रही है, चाहे वह 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि के दौरान रोशनी के व्यवस्था हो या आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव हो और जी-20 प्रतिनिधियों का स्वागत करना.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago