देश

Ayodhya Ram Mandir: उस समय राम भक्तों से भर गई थीं जेलें… 96 साल की कार सेवक शालिनी ने राम मंदिर आंदोलन की याद की ताजा, बाबरी विध्वंस के दौरान गोली का किया सामना

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. राम मंदिर उद्घाटन के साथ ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी होगी. कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर हैं. इसी बीच राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है. इसी क्रम में 96 साल की कारसेवक शालिनी दबीर के पास जब निमंत्रण पहुंचा तो वह भावुक हो उठीं और उन्होंने आंदोलन से जुड़ी यादें ताजा करते हुए बताया कि किस तरह बाबरी विध्वंस के समय उनको गोली छू कर निकल गई थी, लेकिन आंदोलन के जोश को कम नहीं कर सकी थी.

मैं उन्हें खिलाना चाहती हूं लड्डू

मुंबई की रहने वाली शालिनी ने 1990 में कार सेवा के लिए घर छोड़ दिया था. निमंत्रण मिलने पर वह भावुक होकर पुरानी यादें ताजा करने लगीं और राम मंदिर आंदोलन के दिनों को लेकर बताया कि किस तरह उनको गोली छूकर निकल गई थी, लेकिन वह जरा भी डरी नहीं थीं. न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, शालिनी ने यादें ताजा करते हुए कहा कि, ”जब बाबरी ढांचा गिरा तो गुस्से में एक दूसरे धर्म के व्यक्ति ने मुझे मिठाई खिलाई और बोला अब जो आपका था आपको मिल गया. मैं अब उन्हें लड्डू खिलाना चाहूंगी कि मिला ही नहीं मेरे भगवान भी लौटे हैं.” 1990 में कार सेवा के लिए मुंबई छोड़ने वाली शालिनी रामकृष्ण दबीर को विशेष तौर पर सम्मानित करते हुए अयोध्या से लाए अक्षत देकर राम मंदिर आने का निमंत्रण दिया है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 7 सुरक्षा एजेंसियों के लगे कैंप, 15 टीमें जुटीं इनपुट तलाशने में, हर खतरे से निपटेंगे ये जवान, भारी वाहनों के लिए निर्देश जारी

क्रूर थी उस वक्त की यूपी सरकार

शालिनी ने बाबरी ढांचा गिरने के समय की यादें ताजा करते हुए कहा कि, यूपी की तत्कालीन सरकार बहुत ही क्रूर थी. रामभक्तों पर गोलियां और लाठी चलाई गई थी. जेलें भर चुकी थीं, इसलिए लोगों को स्कूलों में कैद किया गया था. किसी तरह वहां से निकल कर फिर पैदल 60 किलोमीटर चलकर अयोध्या पहुंची और बाबरी ढांचा गिरने के बाद उसे पर भगवा ध्वज लहराने की साक्षी बनी. शालिनी बताती हैं कि, अयोध्या पहुंचकर बाबरी ढांचे पर भगवा फहराने को उन्होंने अपनी आंखों से देखा है. उन्होंने बताया कि , उस समय की उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके साथ ही तमाम महिला कारसेवकों के एक समूह को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें एक स्कूल परिसर में कैद कर दिया था, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से वह भाग निकली थीं. पुलिस ने राम भक्तों को रोकने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस और गोलीबारी भी की थी, लेकिन वह बिल्कुल भी नहीं डरीं.

छू कर निकल गई थी गोली

शालिनी कहती हैं कि, पुलिस की बर्बरता के बावजूद उस समय कोई भी डगमगाया नहीं. उनके पास से गोली छूकर निकल गई थी, लेकिन हनुमान जी ने कार सेवकों को ताकत दी थी, इसीलिए हम जीत गए. इसी के साथ वह बताती हैं कि बहुत कोशिशों के बाद वो एक दीवार नहीं गिर रही थी तब, एक बंदर उस दीवार पर बैठा और सब कुछ धूल-धूल हो गया, क्योंकि उसने दीवार पर जोर लगाया था जिससे वो ढह गई थी.

गोलियों के बीच भी गा रहे थे हम भजन

शालिनी कहती हैं कि राम भक्तों पर गोलियां चलीं, लाठी भी चली लेकिन फिर भी हम भगवान श्रीराम के भजन गा रहे थे. अब अयोध्या में राम वापस आ रहे हैं. मुझे बहुत खुशी है लेकिन दुख इस बात का है कि पैर काम नहीं करते, चल नहीं पाऊंगी. बता दें कि शालिनी शारीरिक समस्याओं से जूझ रही हैं. इस वजह से उनको सुनाई भी नहीं देता है तो उनको सारी बातें, उनके बेटे उन्हें समझाते हैं. इस स्थिति में भी वह राम मंदिर आने के लिए व्याकुल दिखाई दीं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

17 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

46 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago