देश

Ayodhya Ram Mandir: अक्षत निमंत्रण पाकर भावुक हो उठे राम भक्त मोहम्मद हबीब, राम मंदिर आंदोलन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोरों पर है तो वहीं राम भक्तों को भी लगातार निमंत्रण भेजा जा रहा है. तो वहीं अक्षत निमंत्रण भी रामलला के भक्तों तक पहुंचाया जा रहा है. इसी क्रम में राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहे मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र के जफराबाद के रहने वाले मोहम्मद हबीब के घर जब अयोध्या से राम मंदिर का अक्षत पहुंचा तो वह भावुक हो उठे औऱ राम मंदिर आंदोलन के वक्त की बातें जाता कर दी. वह राम मंदिर निर्माण से खुश दिखाई दिए और 22 जनवरी को कार्यक्रम में शामिल होने की बात भी कही.

बता दं कि मोहम्मद हबीब 1992 में कार सेवा करने वाली स्वयंसेवकों की टोली का हिस्सा था. अक्षत मिलने के बाद उन्होंने कार सेवा के दिनों को याद किया है और कहा है कि वह एक बार नहीं बार-बार भगवान राम का दर्शन करने के लिए जाएंगे. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वह दिसंबर 1992 में 50 कार सेवकों के साथ अयोध्या गए हुए थे. राम मंदिर निर्माण के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता उनके घर जब अक्षत लेकर उनके घर पहुंचे तो हबीब ने अपने पुराने दिनों को ताजा किया और बताया कि, वह बीजेपी नेता के तौर पर राम मंदिर आंदोलन में काफी सक्रिय थे. वह कहते हैं कि उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का हमेशा सपना देखा.

ये भी पढ़ें–Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में स्थापित होगी रामलला की इस रंग की मूर्ति, जानें क्या है इस प्रतिमा की खासियत

1992 की बातें की ताजा

हबीब ने कहा कि, राम मंदिर का सपना पूरा करने के लिए ही 2 दिसंबर 1992 को आंदोलन में उन्होंने हिस्सा लिया था और वह अयोध्या गए थे. वाराणसी के केंट रेलवे स्टेशन से 50 कारसेवकों के साथ अयोध्या गए तब वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे. मोहम्मद हबीब ने बताया कि, वाराणसी के केंट स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के बाद अयोध्या पहुंचकर वहां पर पांच दिनों तक ठहरे थे. वहां पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल और विनय कटियार के भाषण को सुना था. वह बोले कि भाषण सुनने के बाद उनसे कहा गया कि हम लोग सरयू तट पर चले जाएं और वहां पर स्नान करके रेत लेकर आएं. वह बताते हैं, “हमारे सामने ही बाबरी का टूटा हुआ ढांचा समतल हो गया था. इसके बाद ही हम लोग वापस लौटे थे.”

जाएंगे राम दर्शन को

मोहम्मद हबीब ने कहा कि वह एक बार नहीं बल्कि बार-बार राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने जाएंगे. उनको जब कभी मौका मिलेगा वो तब अयोध्या जाएंगे. फिलहाल राम मंदिर निर्माण का सपना जो सदियों पहले उनकी आंखों में पला था वो अब पूरा हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

25 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

45 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

46 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

51 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago