देश

“हाथरस भगदड़ की निष्पक्ष जांच कराए यूपी सरकार”, जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द ने हादसे पर जताया शोक

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सलीम इंजीनियर ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला में भगदड़ में हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. इस दुखद घटना में 120 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं. उन्होंने कहा कि “हम इस हृदय विदारक त्रासदी से बहुत दुखी हैं. इस अत्यंत कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकार को घटना के मूल कारणों का पता लगाने के लिए गहन एवं निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. यह जांच करना आवश्यक है कि क्या ऐसी आपदा को रोकने के लिए उचित सावधानी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पर्याप्त रूप से पालन किया गया था.

प्रोफेसर सलीम इंजीनियर ने जिला प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि कार्यक्रम में एकत्रित होने वाली भारी भीड़ का पूर्वानुमान लगाने में प्रशासन स्पष्ट रूप से विफल रहा. प्रशासन को भीड़ की भयावहता का अंदाजा नहीं था और उसके पास आपात स्थिति के लिए कोई आकस्मिक योजना भी नहीं थी.

यह भी पढ़ें- Hathras Stampede: हाथरस हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन, राज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन, इतने दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

उन्होंने आगे कहा कि इस चूक ने आपदा में अत्यधिक योगदान दिया. उन्होंने सरकार से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है. धार्मिक समारोहों और सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. सरकार को जीवन की रक्षा करने और ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

41 minutes ago

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

59 minutes ago

NDA हुआ ‘संपूर्ण’ तो INDIA हुआ कमजोर? 2 साल में 4 दल जुड़े, 2 दल छूटे, अब 39 बनाम घटता कुनबा

शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में घर वापसी से बीजेपी को पंजाब में नई ताकत…

1 hour ago

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…

1 hour ago

लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…

1 hour ago