देश

जम्मू-कश्मीर: जी20 शिखर सम्मेलन समारोह के लिए तैयार है सांस्कृतिक अकादमी

श्रीनगर के प्रसिद्ध डल झील के तट पर शेरी कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले सांस्कृतिक अकादमी,  समारोह को लेकर पूरी तरह तैयार है. श्रीनगर में 22 से 24 मई तक जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इसके मद्देनजर सुरक्षा की समीक्षा भी जा चुकी है और साथ ही सड़कों की मरम्मत आदि अन्य कार्य पूरे किए जा चुके हैं. 

कश्मीर अपने इतिहास में पहली बार प्रतिष्ठित जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है. इससे क्षेत्र के पर्यटन और व्यापार क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. मेहमानों के स्वागत के लिए श्रीनगर शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, साथ ही शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं. सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ हुड लगाने एवं अन्य निर्माण कार्य तेजी से किये जा रहे हैं.

पर्यटन विभाग कश्मीर ने भी इस समिट को यादगार बनाने के लिए कई जरूरी इंतजाम किए हैं. पहली बार श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लेकर एसकेआईसीसी तक स्थित बंकरों को बाहर से सजाने का काम भी किया जा रहा है.

जम्मू कश्मीर में जी-20 की बैठक से पहले सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की.अधिकारियों ने बताया कि ब्रिगेडियर स्तर के एक अधिकारी ने रामबन में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और राजमार्ग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. यह राजमार्ग कश्मीर को पूरे साल बाकी देश से जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है.

-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

11 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

19 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

37 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

43 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

53 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

54 minutes ago