देश

किश्तवाड़ सीट जीतने वाली शगुन परिहार का दावा- Jammu Kashmir में बनेगी BJP सरकार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद किश्तवाड़ विधानसभा सीट से जीतने वाली भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र शासित प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों में से NC-Congress गठबंधन के खाते में 49 सीटें आई हैं जबकि भाजपा 29 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इसमें एक सीट ऐसी भी है जिसे भाजपा ने महज 521 वोटों से जीता है. किश्तवाड़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार ने जीत हासिल की है. उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी सज्जाद अहमद किचलू को 521 वोटों से हराया है. वह भाजपा की तरफ से जीतने वालों में अकेली महिला हैं.

किश्तवाड़ विधानसभा से जीत हासिल करने वाली शगुन ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत की. उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा, “भाजपा मुझे आगे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ उठाऊंगी. मेरा एक ही उद्देश्य है कि मैं लोगों की समस्या का समाधान कर सकूं. मेरे लिए पहली प्राथमिकता सुरक्षा रहेगी. मैं नहीं चाहती हूं कि जिस तरीके से हमारा घर उजाड़ा गया, वह घटना किसी और के साथ हो. किश्तवाड़ में सुरक्षा के मुद्दे हैं, उन्हें सुलझाना है. किश्तवाड़ एक सुंदर क्षेत्र है. एक समय में यह आतंकवाद का हब बना हुआ था. हमारी कोशिश रहेगी कि यह आतंकवाद हब से हटकर टूरिज्म हब बने. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ की पॉलिसी के साथ काम करेंगे.”

यह पूछे जाने पर कि चुनाव जीतने के बाद किसी तरह की कोई धमकी भरा कॉल तो नहीं आया, परिहार ने कहा, “जब हम छोटे थे तब से ही धमकियां मिलती रही हैं. बाकी हम किसी की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. हमारी पार्टी ने हम पर विश्वास जताया है और यहां की जनता ने उस विश्वास को जीत दिलाई है. मैं जब तक जिंदा हूं मैं अपने लोगों के लिए हर काम करने का पूरी कोशिश करूंगी.”

भाजपा के बहुमत से चूकने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “अभी सरकार तो बनी ही नहीं है. सरकार भाजपा नहीं बना सकती यह कहना अभी ठीक नहीं होगा क्योंकि मुझे विश्वास है कि भाजपा की सरकार बनेगी.”

ये भी पढ़ें- Mundra Port की 25वीं सालगिरह के मौके पर डाक टिकट का हुआ विमोचन हुआ

-भारत एक्सप्रेस 

आईएएनएस

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

6 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

18 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

32 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

45 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

51 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

1 hour ago