देश

Jammu and Kashmir: चाइनीज हथियारों से कश्मीर में फैल रहा है आतंक, क्या पाक के सहारे घाटी में साजिश रच रहा है चीन?

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकी घटनाएं बढ़ती जा रही है. इस बीच खबरें सामने आई हैं कि आतंकवादी चीन में बने हथियार से लेकर संचार यंत्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसमें बॉडी सूट कैमरे से लेकर अत्याधुनिक सुविधाएं भी दी जाती हैं. बता दें कि पाकिस्तान को ड्रोन्स और हैंड ग्रेनेड्स की सप्लाई चीन के जरिए हो रही है. जानकारों का मानना है कि चीन भारत के खिलाफ खुद इनका इस्तेमाल नहीं कर रहा है बल्कि पाकिस्तान को दे रहा है, जिससे पीओके और भारत से लगी सीमाओं पर जैश-ए- मोहम्मद के आतंकी इसका सामना कर सकें, जो कि भारत के खिलाफ चीन की साजिश का संकेत दे रहा है.

जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले हमलावरों के पास से बरामद हो रहे हथियार चीन में बने हुए पाए गए हैं. विश्लेषकों का मानना है कि चीन का इसके पीछे खास मकसद है और वह पाकिस्तान के जरिए घाटी में आतंक फैलाकर लद्दाख से भारतीय सैनिकों की तैनाती हटवाना चाहता है, जिससे वह लद्दाख के एरिया में अपनी पकड़ मजबूत कर सके.

यह भी पढ़ें-लखनऊ में सड़कों पर संघर्ष करते दिखी रालोद, पुलिस ने बैरिकेट कर रोका

रिपोर्ट्स बताती हैं कि जम्मू कश्मीर में आतंकी भारतीय सैनिकों के खिलाफ चीनी टेक्नोलॉजी वाली बंदूकें इस्तेमाल कर रहा है. नवंबर में जम्मू बॉर्डर में सैनिकों के खिलाफ हमला हुआ था, जिसमें उनके पास से स्नाइपर बरामद हुए थे. इनकी जो भी तस्वीरें आतंकी संगठनों ने जारी की हैं, वे सभी चीन में बने बॉडी कैमरों से ली गई थी. इतना ही नहीं, आतंकी कम्यूनिकेशन के लिए जिन एनक्रिप्टेड मैसेजिंग डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे थे, वे भी चाइनीज ही थे.

यह भी पढ़ें-PM मोदी बने दुनिया के पहले ऐसे नेता, जिनके यूट्यूब चैनल पर हैं 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स

लद्दाख में चीन की ऊंची पोस्टों पर भारतीय सैनिकों की तैनाती से चीन परेशान है. साल 2020 में गलवान में आमना सामना होने के बाद से समझ आ गया था कि चीन इससे परेशान है. चीन की कोशिश है कि भारत पाकिस्तान के छोर पर मुश्किलों का सामना करें और अपनी सेना लद्दाख से हटा ले. जिससे उसका टेंशन खत्म हो. इतना ही नहीं, चीन की मदद से ही पाकिस्तान अपना साइबर विंग भी काफी मजबूत कर रहा है. यह वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल का भी इस्तेमाल कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

14 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

32 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

49 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago