Bigg Boss 17: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 17 इस हफ्ते का इविक्शन काफी शॉकिंग रहा. जब ईशा मालवीय ने अपनी निजी दुश्मनी को देखते हुए ऐश्वर्या शर्मा को घर से बाहर निकालने का फैसला किया. इसके चलते घरवालों और नील भट्ट का गुस्सा देखने को मिला. ऐश्वर्या शर्मा के जाने के बाद बिग बॉस घरवालों को नॉमिनेशन के जुड़ा टास्क देंगे. लाइव फीड के मुताबिक, टास्क के अंत में चार सदस्य नॉमिनेट होंगे. अनुराग डोभाल, अभिषेक कुमार, नील भट्ट और रिंकू धवन के ऊपर एलिमिनेशन की तलवार लटकेगी. अब सवाल यह उठता है कि इन चारों सदस्यों में से किसका सफर न्यू ईयर के मौके पर खत्म हो जाएगा? आइए जानते हैं.
बिग बॉस के फैन पेज, ‘द खबरी’ ने सोशल मीडिया पर एक पोल कराया है. उन्होंने बिग बॉस के दर्शकों से पूछा कि वे अनुराग, अभिषेक, नील और रिंकू में से किसे इस हफ्ते एलिमिनेशन से सेफ करेंगे. इसके जवाब में 37 फीसदी लोगों ने अभिषेक का नाम लिया. 29 फीसदी लोगों ने आयशा को सेफ कराने की बात कही. वहीं रिंकू धवन और नील भट्ट के लिए क्रमश: 23 फीसदी और 11 फीसदी वोट्स आए. यानी पोल के हिसाब से न्यू ईयर के मौके पर ऐश्वर्या के पति नील भट्ट घर से बेघर हो सकते हैं. यहां देखिए पोल का रिजल्ट
घर पर इस वक्त 13 सदस्य हैं – अंकिता लोखंडे, विकी जैन, नील भट्ट, मुनव्वर फारूकी, आयशा खान, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, आउरा, अनुराग डोभाल, अरुण महाशेट्टी और रिंकू धवन हैं. वहीं 8 सदस्य- ऐश्वर्या शर्मा, खानजादी, सना रईस खान, सनी आर्य, जिग्ना वोरा, नाविद सोले, मनस्वी ममगई और सोनिया बंसल घर से बेघर हो चुके हैं.
‘बिग बॉस 17’ में इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन टास्क थोड़ा अलग होने वाला है. यहां बिग बॉस घरवालों को टास्क देंगे कि जो सदस्य सबसे पहले घंटी बजने पर फोन रिसीव करेंगे तो वही किसी अन्य सदस्य को नॉमिनेट कर पाएंगे. ऐसे में ईशा घर की कैप्टन होंगी और टास्क की संचालक भी.
इस टास्क के दौरान घरवालों के बीच धक्का-मुक्की भी होती है और अभिषेक ईशा के फैसले से नाराज हो जाते हैं कि वह बायस्ड हो रही हैं. वहीं, मुनव्वर अभिषेक का साथ देते दिखते हैं. अब देखना ये है कि कौन कौन सदस्य नॉमिनेट होने वाले हैं. वैसे प्रोमो में ये साफ है कि समर्थ ने रिंकु का नाम जरूर लिया है.
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…