क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
फारूख अब्दुल्ला (फोटो फाइल)
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनस कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूख अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर बातचीत से समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो कशमीर का हाल भी गाजा और फिलिस्तीन जैसा हो जाएगा. फारूख अब्दुल्ला ने पिछले दिनों कश्मीर में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए ये बात कही थी. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं. पिछले 21 दिसंबर को आतंकियों ने सेना को ले जा रहे दो ट्रकों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए थे.
पूर्व मुख्यमंत्री ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है, बल्की पहले से और बढ़ गया है. नफरत इतना बढ़ गया है कि हिंदू और मुसलमानों को लगता है. हम एक दूसरे के दुश्मन हैं. फारूख अब्दुल्ला ने साफ कहा कि हम कि हम अगर अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ बातचीत के जरिए समस्याओं को हल नहीं करेंगे तो कश्मीर का हाल भी गाजा और फिलिस्तीन जैसा हो जाएगा.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, ”अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि हम अपने दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं. अगर हम अपने पड़ोसियों के साथ मित्रवत रहेंगे तो दोनों प्रगति करेंगे. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है और मामले बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाना चाहिए। बातचीत कहां है?
उन्होंने आगे कहा कि- नवाज शरीफ (पाकिस्तान के) प्रधानमंत्री बनने वाले हैं और वे कह रहे हैं कि हम (भारत के साथ) बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन क्या कारण है कि हम बात करने के लिए तैयार नहीं हैं ? यदि हम बातचीत के माध्यम से कोई समाधान नहीं ढूंढते हैं, तो हमारा हश्र गाजा और फिलिस्तीन जैसा ही होगा, जिन पर इजराइल द्वारा बमबारी की जा रही है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…