देश

Surgical Strike Row: सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर अलग-थलग पड़े दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी ने भी किया किनारा, बोले- सेना को सबूत देने की जरूरत नहीं

Surgical Strike Row: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासत गरमाई हुई है. दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे तो कांग्रेस पर हमले तेज हो गए. हालांकि विवाद बढ़ता देख कांग्रेस ने उनके बयान को निजी बताते हुए किनारा कर लिया.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर राहुल गांधी ने कहा कि जो दिग्विजय सिंह ने कहा है उससे मैं बिल्कुल सहमत नहीं हूं, हमारी आर्मी पर हमें पूरा भरोसा है अगर आर्मी कुछ करे तो उन्हें सबूत देने की जरूरत नहीं है. उनका बयान निजी है वो हमारा नहीं है.

हम हमारी सेना के साथ हैं- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने पहले भी स्पष्ट किया है कि हम हमारी सेना के साथ हैं. हम हमेशा देश की एकता के लिए काम करते हुए आए हैं, आगे भी वैसे ही करेंगे. देश के लिए सभी एक हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपप्रचार करने के लिए ऐसी कोशिश कर रहे हैं, ये नहीं होगा. देश को हमने आजादी दिलाई. देश को हम एक रखेंगे और उसके लिए कुर्बानी भी दी.

पदयात्रा लोगों को जोड़ने का काम कर रही है- राहुल गांधी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि जो पदयात्रा पूरे देश में लोगों को जोड़ने का काम कर रही है, वो किस तरह से देश के हितों को नुकसान पहुंचा सकती है. उन्होंने कहा कि मैं ये देख सकता हूं कि किस तरह से राजनाथ सिंह की पार्टी देश को क्षति पहुंचा रही है. मुझे लगता है कि जिस पार्टी में राजनाथ सिंह हैं, वहां उन्हें क्या कहना है, वो पार्टी के शीर्ष के लोग बताते हैं.

ये भी पढ़ें: Pulwama: सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांग अकेले पड़े दिग्विजय सिंह, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, CM शिवराज बोले- कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राज्य दर्जा का मुद्दा है. हमें लगता है कि जल्द से जल्द इसे राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और यहां जल्द से जल्द विधानसभा की फिर से शुरूआत होनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

2 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

5 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

19 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

24 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

28 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

42 minutes ago