होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
फिल्म भोला (फोटो)
Bholaa Second Teaser Released: 2022 की मच अवेटेड फिल्म भोला का मेकर्स दूसरा टीजर लेकर आए हैं. फिल्म का फर्स्ट टीजर और पोस्टर्स पहले ही खूब चर्चा बटोर चुके हैं अब भोला का सेकंड टीजर भी छाया हुआ है. टीजर में अजय देवगन के इंटेंस कैरेक्टर और तब्बू के अड़ियल अंदाज की झलक देखने को मिल रही है.
दरअसल अजय देवगन की भोला एक्शन ड्रामा और एडवेंचर से भरपूर फिल्म है. फिल्म भोला में अजय देवगन कैदी के रोल में नजर आएगें तो वहीं तब्बू पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म का ये एक्शन पैक्ड टीजर भोला की डायनामाइट दुनिया की झलक दिखाता है.
अजय देवगन की फिल्म भोला साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है. ओरिजिनल फिल्म में सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया था – हाल ही में फिल्म के सीक्वल की भी घोषणा की गई है, जिसमें साउथ सेंसेशन कमल हासन नजर आएंगे भोला की कहानी की बात करें तो यह ड्रग माफिया के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म में बाप-बेटी के बीच की बॉन्डिंग भी देखने को मिलेगी.
भोला के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल और शरद केलकर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. इसके साथ ही फैंस को दृश्यम 2 के बाद दोनों को एक बार फिर साथ देखने का मौका मिलेगा. फिल्म 30 मार्च, 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी भोला को 3डी और आईमैक्स में देखा जा सकता है.
बता दें कि भोला के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट और अजय देवगन ने ली है. भोला में एक्टिंग करने के साथ-साथ अजय ने फिल्म को डायरेक्ट भी किया है बता दें कि ये उनके डायरेक्शन में बनी चौथी फिल्म है. इससे पहले अजय यू मी और हम शिवाय, रनवे 34 जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं.
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…