खेल

2022 के लिए ICC वनडे टीम ऑफ द ईयर, पाकिस्तान से दोगुने भारत के खिलाड़ी

ICC men’s ODI team of the year: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 24 जनवरी को 2022 की पुरुषों की वनडे टीम की घोषणा की, जहां केवल दो भारतीय ने अपनी जगह बनाई. श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज इस लिस्ट में शामिल हं. जबकि बाबर आज़म को टीम का कप्तान बनाया गया. अय्यर और सिराज दोनों 50 ओवर के प्रारूप में शानदार फॉर्म में थे जबकि कप्तान के रूप में आजम प्रभावशाली थे. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली.

पिछले साल हीरो रहे श्रेयस

श्रेयस अय्यर ने साल 2022 के दौरान 17 मैच खेले और 55.69 की औसत से 724 रन बनाए. उन्होंने 91.52 की तेज गति से रन बनाए. जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल थे. अय्यर 50 ओवर के प्रारूप में मेन इन ब्लू के लिए प्रभावित करना जारी रखते हैं, और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनने की उम्मीद है.

ICC वनडे टीम ऑफ द ईयर

1. बाबर आजम (कप्तान), पाकिस्तान
2. ट्रैविस हेड- ऑस्ट्रेलिया
3. शाई होप- वेस्टइंडीज
4. श्रेयस अय्यर- भारत
5. टॉम लाथम (विकेटकीपर)- न्यूजीलैंड
6. सिकंदर रजा- जिम्बाब्वे
7. मेहदी हसन मिराज- बांग्लादेश
8. अल्जारी जोसेफ- वेस्टइंडीज
9. मोहम्मद सिराज- भारत
10. ट्रेंट बोल्ट- न्यूजीलैंड
11. एडम जाम्पा- ऑस्ट्रेलिया

ये भी पढ़ें: Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच से पहले ‘महाकाल के दरबार’ पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, ऋषभ पंत के स्वस्थ होने के लिए की प्रार्थना

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा – जो पूरे साल शानदार फॉर्म में रहे. उन्हें बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज के साथ टीम में जगह मिली. टीम में नामित अन्य गेंदबाजों में अल्जारी जोसेफ, सिराज, ट्रेंट बोल्ट और एडम जाम्पा थे.

आईसीसी वुमेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर

1. एलिसा हीली (विकेटकीपर), ऑस्ट्रेलिया
2. स्मृति मंधाना (भारत)
3. लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)
4. नेट साइवर (इंग्लैंड)
5. बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)
6. हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारत
7. अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
8. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
9. अयाबोंगा खाका (दक्षिण अफ्रीका)
10. रेणुका सिंह (भारत)
11. शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका)

वुमेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर में तीन भारतीय शामिल

वुमेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था. बीते कुछ साल भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद खास रहा हैं. लगातार टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

1 minute ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

15 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

15 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

49 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

1 hour ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago