देश

जम्म-कश्मीर में गरीबों को घर बनाने के लिए जमीन और आवास देगी मोदी सरकार, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

जम्मू-कश्मीर में सरकार ने गरीबों और भूमिहीनों के लिए शानदार तोहफे का ऐलान किया है. जेके के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अखनूर की सीमावर्ती पंचायत गड़खाल में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, सरकार उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जमीन देगी. जिसपर आवास बना सकेंगे. इसके लिए जल्द ही सरकार की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने ये भी कहा कि इस देश के संसाधनों पर गरीबों का पूरा हक है. इसलिए सरकार पहले उन लोगों को भूमि आवंटित करेगी, जिनके पास जमीन नहीं है. इसके साथ ही पीएमएवाई के तहत आवास देगी. पहले ऐसे कानून बने थे जिनमें गरीबों को जमीन देने का कोई प्रावधान नहीं था, लेकिन मोदी सरकार ने इन कानूनों को खत्म कर दिया है.

यह भी  पढ़ें- पटना में 23 जून को एक मंच पर जुटेंगे विपक्षी नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव पर होगा मंथन

उपराज्यपाल ने अखनूर के गड़खाल में जल मिशन के अंतर्गत ट्यूबवेल का शिलान्यास किया. उसके बाद उन्होंने बच्चों की तरफ से खेले जा रहे कबड्डी के खेल के अलावा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि जब 14 महीने पहले यहां आया था तो उनके सामने 14 कार्यों को कराए जाने की मांग रखी गई थी. आज उन्हें पूरा कराते हुए 12 करोड़ की लागत से सारे काम पूरे हो चुके हैं. इसके लिए सारा श्रेय डीसी जम्मू अवनी लवासा को जाता है. अवनी लवासा ने पिछले सात महीनों में इस पंचायत का कायाकल्प कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago