Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जम्म-कश्मीर में गरीबों को घर बनाने के लिए जमीन और आवास देगी मोदी सरकार, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

जम्मू-कश्मीर में सरकार गरीबों और भूमिहीनों के लिए शानदार तोहफे का ऐलान किया है. जेके के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अखनूर की सीमावर्ती पंचायत गड़खाल में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल, जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में सरकार ने गरीबों और भूमिहीनों के लिए शानदार तोहफे का ऐलान किया है. जेके के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अखनूर की सीमावर्ती पंचायत गड़खाल में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, सरकार उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जमीन देगी. जिसपर आवास बना सकेंगे. इसके लिए जल्द ही सरकार की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने ये भी कहा कि इस देश के संसाधनों पर गरीबों का पूरा हक है. इसलिए सरकार पहले उन लोगों को भूमि आवंटित करेगी, जिनके पास जमीन नहीं है. इसके साथ ही पीएमएवाई के तहत आवास देगी. पहले ऐसे कानून बने थे जिनमें गरीबों को जमीन देने का कोई प्रावधान नहीं था, लेकिन मोदी सरकार ने इन कानूनों को खत्म कर दिया है.

यह भी  पढ़ें- पटना में 23 जून को एक मंच पर जुटेंगे विपक्षी नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव पर होगा मंथन

उपराज्यपाल ने अखनूर के गड़खाल में जल मिशन के अंतर्गत ट्यूबवेल का शिलान्यास किया. उसके बाद उन्होंने बच्चों की तरफ से खेले जा रहे कबड्डी के खेल के अलावा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि जब 14 महीने पहले यहां आया था तो उनके सामने 14 कार्यों को कराए जाने की मांग रखी गई थी. आज उन्हें पूरा कराते हुए 12 करोड़ की लागत से सारे काम पूरे हो चुके हैं. इसके लिए सारा श्रेय डीसी जम्मू अवनी लवासा को जाता है. अवनी लवासा ने पिछले सात महीनों में इस पंचायत का कायाकल्प कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital