Categories: खेल

Wrestlers vs Brij Bhushan: ‘बच्च‍ियों को जहां नहीं छूना था, वहां छुआ…’, इंटरनेशनल रेफरी का बड़ा बयान, बढ़ सकती है बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें

Wrestlers vs Brij Bhushan: WFI प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का विरोध अब भी जारी है. तमाम हंगामे के बीच, एक प्रमुख व्यक्ति सामने आया है और जाहिर तौर पर एथलीटों के रुख को मजबूत किया है. ये खबर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ा सकती है. दरअसल, एक अंतराष्ट्रीय रेफरी की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैंने देखा कि बृजभूषण ने महिला पहलवानों को परेशान किया. ‘

इंटरनेशनल रेफरी की गवाही, बढ़ सकती है WFI चीफ की मुश्किलें

बृजभूषण सिंह के खिलाफ इंटरनेशनल रेफरी जगबीर सिंह ने गवाही दी है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बृज भूषण शरण सिंह के महिला पहलवानों के साथ गलत हरकत करने का खुलासा किया है. जगबीर ने कहा कि बृजभूषण के पास खड़े होने से पहलवान असहज महसूस कर रही थी और उन्हें धक्का देकर दूर चली गई. रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जगबीर ने पुलिस को बताया, “बृजभूषण महिला पहलवान के बगल में खड़े हुए थे. इससे पहलवान अनकंफर्टेबल हो रहे थे. इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने कहा कि महिला पहलवान ने परेशान होकर बृजभूषण को धक्का भी दिया और कुछ बोलते हुए वहां से चली गई.

ये भी पढ़ें: WTC Final: ताश के पत्तों की तरह बिखर गई टीम इंडिया, गिल-पुजारा की इस गलती पर भड़के फैंस

‘बच्च‍ियों को जहां नहीं छूना था, वहां छुआ…’

जहां नहीं छूना चाहिए, वहां छूआ- जगबीर जगबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने बहुत बार बृजभूषण को महिला पहलवानों को परेशान करते देखा, लेकिन जब तक महिला पहलवान इस बात की नहीं खुद नहीं करती, तब तक वे नहीं बोल सकते थे. उन्होंने कहा, “हमारे सामने बहुत सारे वाकये हुए, जो हमें बहुत बुरे लगे.” जब बच्चियों ने आवाज उठाई तो आज हम भी आपको ये बता रहे हैं. फुकेट में 2013 में बृजभूषण और उनके साथियों ने नशे में अभद्र व्यवहार किया.” जगबीर सिंह ने यह भी कहा कि पहलवानों ने पहले उनका समर्थन नहीं मांगा था, लेकिन अप्रैल से उन्होंने समर्थन मांगा है, उन्होंने आगे आकर एफआईआर में महिला पहलवानों द्वारा किए गए दावों की पुष्टि की है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

15 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

30 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago