देश

‘सीताजी के साथ श्रीराम पधारेंगे…’ मुस्लिम लड़की बतूल जहरा का भजन सोशल मीडिया पर वायरल, देखें Video

Batool Zehra Sang Ram bhajan Video Viral: जम्मू कश्मीर की बतूल जहरा एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भगवान राम पर पहाड़ी बोली में एक भजन गाया है. जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बतूल उरी की सीमा के पास रहती है और पहाड़ी जनजाति से ताल्लुक रखती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ भी कर रही है.

यह भी पढ़ेंः पंजाब में 22-26 जनवरी तक फिर हड़ताल पर बैठेंगे किसान, जानें उनकी प्रमुख मांगें

बता दें कि बतूल जहरा इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे नंबर लाकर पहली बार सुर्खियों में आई थीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जहरा पीएम मोदी की तारीफ कर रही हैं. वह कहती है हमारे पीएम ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन का व्रत रखा है. पीएम मोदी ने यह संकल्प राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए किया है. आज पूरा देश राममय हो गया है. जगह-जगह पर राम के गीत गाए जा रहे हैं. इससे हमारा जम्मू-कश्मीर भी अछूता नहीं है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जहरा के पहाड़ी बोली में गाए भजन के अनुसार वह कहती हैं कि सीता जी के साथ श्रीराम पधारेंगे. सभी स्वागत में ढोल बजाइए. श्री राम के साथ भक्त हनुमान भी आ रहे हैं. बतूल जहरा मूलभुत सुविधाओं के अभाव के बावजूद 12वीं कक्षा में अच्छा स्कोर किया था. वह रोजाना पैदल ही स्कूल जाया करती हैं.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य… एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस होगा अयोध्या धाम, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ 11 हजार जवान तैनात

आईएएस बनना है सपना

जहरा बड़ी होकर आईएएस बनना चाहती हैं. इतना हीं नहीं आईएएस अधिकारी डाॅ. सैयद सहरीश अशगर को अपना आदर्श मानती हैं. जहरा इस समय काॅलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं. उन्होंने उरी की इमामिया पब्लिक स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की थी. जहरा के पिता का नाम आरिफ हुसैन काजमी है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago