Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पंजाब में 22-26 जनवरी तक फिर हड़ताल पर बैठेंगे किसान, जानें उनकी प्रमुख मांगें

Punjab Farmer protest: पंजाब में किसान सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं. किसान मान सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ एक बार फिर धरने पर बैठने की योजना बना रहे हैं.

Punjab Farmer protest

पंजाब में किसान करेंगे एक और आंदोलन.

Punjab Farmer protest: पंजाब के किसान और हड़ताल एक-दूसरे का पर्याय बन चुके हैं. एक हड़ताल खत्म हुई ही नहीं कि दूसरी हड़ताल की तैयारी शुरू कर दी है. पंजाब के किसान मान सरकार से गुस्सा है. किसान नई कृषि नीति पेश नहीं होने के कारण 22 से 26 जनवरी तक डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे.

पिछले साल कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की अध्यक्षता में मान सरकार ने 31 मार्च 2023 को नई कृषि का ड्राफट तैयार करने के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया था. हालांकि जानकारी के अनुसार फिलहाल नीति का मसौदा तैयार नहीं हुआ है. जिसकी वजह मेंबर के सदस्यों का विदेश जाना है. ऐसे में इस पर चर्चा लंबित है. खबर है कि जल्द ही इस पर समिति के सदस्य बैठक कर मसौदे को अंतिम रूप देंगे.

यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने आदिवासियों को दी बड़ी सौगात, जारी की पीएम-जनमन के तहत पहली किस्त, लाभार्थी मनकुमारी से की बातचीत

जल्द घोषित की जाएगी नई कृषि नीति

कृषि नीति को लेकर आप प्रवक्ता ने बताया कि सीएम भगवंत मान इसे लेकर किसानों से बात की थी. जल्द ही नई नीति की घोषणा की जाएगी. हमारी सरकार ने इसके लिए 5 हजार से अधिक किसानों से सुझाव लिए थे. ऐसे में कृषि नीति का मसौदा फाइनल स्टेज में है. जल्द ही मसौदा किसानों के सामने रखा जाएगा. उधर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहन ने सरकार नई कृषि नीति के लिए 21 जनवरी तक का समय दिया था.

सरकार जान-बूझकर टाल रही नई कृषि नीति

बीकेयू के महासचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि हमने पहले ही किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से बात की है. लेकिन लगता है कि मान सरकार उद्यमियों के दबाव में आकर इसे टाल रही है. वहीं बीकेयू कादियान के प्रवक्ता ने कहा कि मान सरकार ने सत्ता में आने से पहले सभी फसलों की एमएसपी बढ़ाने और नई कृषि नीति को लेकर कई वादे किए थे. लेकिन 2 साल सरकार के पूरे हो चुके हैं अब तक इसे लेकर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है.

यह भी पढ़ेंः ‘गठबंधन से हमारी पार्टी को नुकसान…’ जन्मदिन पर मायावती का ऐलान- इस बार अकेले लड़ेंगे चुनाव

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital