देश

Jammu Kashmir Election: फारूक अब्दुल्ला बोले- BJP को 370 हटाने में सालों लग गए, हम भी वापस ले आएंगे इसे

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. आर्टिकल-370 हटने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है. चुनावों को देखते हुए कश्मीर में आर्टिकल-370 को लेकर काफी बयानबाज़ी की जा रही है. फारूक अब्दुल्ला का बयान चर्चा में है.

जम्मू-कश्मीर की स्थानीय पार्टी नेशनल कॉफ़्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने आर्टिकल-370 को लेकर प्रतिक्रिया दी है. फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा है, “आर्टिकल-370 और 35A जम्मू कश्मीर के लोगों की दिलों की धड़कन है. ये आएगा जरूर”

हम आर्टिकल-370 और 35A को वापस लाएंगे- नेकां प्रमुख

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा- “भाजपा को आर्टिकल-370 को हटाने में कितने साल लग गए थे. वो चुनावों के समय इसका जिक्र किया करते थे. हम भी 370 को वापस ले लाएंगे.”

फ़ारूक़ बोले कि इसके लिए हमें फिर से कोर्ट में जाना होगा. हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. कोर्ट ने पहले भी दो जजमेंट दिए हैं. इसमें साबित कर दिया था कि आर्टिकल-370 परमानेंट है.

अमित शाह साहब अब आतंक क्‍यों नहीं रुका- अब्दुल्लाह

जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकवादी हमलों पर फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेकर उन पर निशाना साधा. फ़ारूक़ बोले, “अमित शाह साहब चिल्लाकर कहते थे कि आतंकवाद के लिए आर्टिकल-370 जिम्मेदार है. अब तो 370 नहीं है. फिर आतंकवाद कहां से आ रहा है, क्या आर्टिकल-370 इसके लिए जिम्मेदार था.”

भाजपा फिर आर्टिकल-370 को वापस नहीं लाने देगी: शाह

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, “कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में फिर आर्टिकल-370 लाना चाहते हैं. लेकिन बीजेपी उन्हें ये करने नहीं देगी.”

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

10 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

17 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

19 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

21 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

27 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

28 minutes ago