सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी (फोटो-ANI, लाइव नहीं है)
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ सोमवार को रात भर चली मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलवामा के पदगामपुर इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया गया. अधिकारी के मुताबिक, छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया. मुठभेड़ में सुरक्षा बल के दो जवान भी घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है.
ADGP कश्मीर ने बताया कि “मारे गए आतंकवादी की पहचान पुलवामा के अकीब मुस्ताक भट के रूप में हुई है. उसने शुरुआत में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के लिए काम किया था और आजकल वह TRF के साथ काम कर रहा था. कश्मीरी पंडित संजय शर्मा के हत्यारे को मार गिराया गया है.
गौरतलब है कि हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की कई घटनाएं हुई हैं. इसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…