देश

Jamu & Kashmir: अखनूर में IED ब्लास्ट से दो जवान शहीद, सेना ने सर्च ऑपरेशन किया शुरू

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए. भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने इस घटना की पुष्टि की और इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

व्हाइट नाइट कॉर्प्स का बयान

सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया, “अखनूर सेक्टर के लालेअली क्षेत्र में बाड़ (फेंस) गश्त के दौरान संदिग्ध IED विस्फोट हुआ, जिसमें दो सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी. हमारी टुकड़ियां इलाके में दबदबा बनाए हुए हैं और तलाशी अभियान जारी है.”

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने आगे लिखा, “हम दो वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.”

सेना और सुरक्षा बलों ने घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया है और संभावित आतंकी गतिविधियों की जांच के लिए तलाशी अभियान जारी है. यह घटना सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद चिंताजनक मानी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

2 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

2 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

3 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

4 hours ago