दिल्ली कॉन्क्लेव

Bharat Express के मेगा कॉन्क्लेव में आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस बनी जिन्ना की पार्टी, राहुल गांधी लाइलाज बीमारी से ग्रसित

कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन धर्म, भगवान कल्कि के अवतार, राजनीति और देश की वर्तमान स्थिति पर खुलकर अपने विचार रखे.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन धर्म कोई साधारण मत या संप्रदाय नहीं, बल्कि यह शाश्वत सत्य है. उन्होंने स्पष्ट किया कि “सनातन कभी मिटा है, न कभी मिटेगा”, जबकि इसके अलावा जितने भी धर्म हैं, वे सभी मानव निर्मित हैं.

उन्होंने श्रीमद्भागवत पुराण के 12वें स्कंध का श्लोक (“सम्भल ग्राम मुख्यस्य ब्राह्मणस्य महात्मनः भवने विष्णुयशसः कल्कि प्रादुर्भाविष्यति”) उद्धृत करते हुए बताया कि भगवान विष्णु का अंतिम और दसवां अवतार भगवान कल्कि उत्तर प्रदेश के संभल में जन्म लेंगे. इस श्लोक के अनुसार, कलियुग के अंत में भगवान कल्कि का अवतार विष्णुयश नामक ब्राह्मण के घर में होगा.

कल्किधाम- अवतार से पहले बना पहला धाम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि “कल्किधाम पहला ऐसा धाम है, जो अवतार से पहले बना है.” यह धर्म और अध्यात्म का केंद्र बनेगा और आने वाले समय में भगवान कल्कि की पूजा का प्रमुख स्थल होगा.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुराणों में जिस स्थान का नाम “शंभल” लिखा गया है, वही आज का संभल है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग नाम होने से परमात्मा की महिमा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता.

राजनीति पर बेबाक बयान

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी राजनीतिक यात्रा के बारे में बताया कि वह 16-17 साल की उम्र में राजनीति में आ गए थे. उनकी राजीव गांधी से मुलाकात राजेश पायलट ने करवाई थी.

उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि “जो कांग्रेस इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी की कांग्रेस थी, वह अब जिन्ना की कांग्रेस बन गई है.”

उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल गांधी किसी ऐसी बीमारी से ग्रसित हैं, जिसका इलाज अब संभव नहीं है.”


इसे भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में बोले MP रवि किशन- मैं ओपनिंग में भी आया था…तब लोगों को संदेह था.. पर आज चैनल यहां खड़ा है


राहुल गांधी से फिर जुड़ने पर क्या कहा?

जब आचार्य प्रमोद कृष्णम से पूछा गया कि अगर राहुल गांधी आपसे क्षमा मांगें और उन्हें अपनी गलती का एहसास हो जाए, तो क्या आप कांग्रेस में वापस जाएंगे? इस पर उन्होंने शायराना अंदाज में जवाब दिया…

“एक ऐसी आरजू में जो कहीं सुनी न जाए,

वहां उम्र काट आए जहां सांस ली न जाए”

नरेंद्र मोदी की तारीफ, पीएम से मुलाकात को बताया कठिन समय

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ की और कहा कि अगर देश में कल्कि धाम का शिलान्यास किसी नेता से करवाना है, तो वह सिर्फ पीएम मोदी ही हो सकते हैं.

उन्होंने कहा कि “जब मैं पीएम मोदी से मिलने गया, तो यह मेरे लिए सबसे कठिन समय था, क्योंकि मैं उनकी विरोधी पार्टी में था.”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते, तो अनुच्छेद 370 नहीं हटता. उन्होंने मोदी सरकार के अन्य फैसलों की भी प्रशंसा की.

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “देश की जनता ने उन्हें एक नई राजनीति के रूप में देखा था, लेकिन जिन नेताओं को वह भ्रष्ट और चोर कहते थे, उन्हीं के साथ मिलकर चुनाव लड़े.”

सम्मान और विदाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम को भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.


इसे भी पढ़ें- “जइसन सोचले रहनीं…” भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव में दिखी कल्पना और रवि किशन की शानदार जुगलबंदी


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago