देश

Ayodhya: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से सरयू की सैर कराएगा दुबई से आया जटायु क्रूज, बैठ सकेंगे 100 पर्यटक, जानें किराया

Ayodhya: राम नगरी अयोध्या में जहां एक ओर श्रीराम मंदिर तेजी से पूरा होने की ओऱ बढ़ रहा है. इसी बीच भक्तों और पर्यटकों को सैर कराने के लिए जटायु क्रूज भी दुबई से बनकर पहुंच चुका है. यह बहुत जल्द ही सरयू की जलधारा में पर्यटकों को सैर कराने के लिए उपलब्ध होगा. इसे अयोध्या क्रूज लाइंस की ओर से यहां लाया गया है और यह नयाघाट से गुप्तार घाट तक करीब 12 किलोमीटर की यात्रा कराएगा.

बता दें कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तो है, साथ ही भगवान राम से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराएगा. इस जटायु क्रूज में करीब 100 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे.

300 रुपए प्रतिव्यक्ति होगा किराया

इसका किराया ₹300 प्रति व्यक्ति होगा. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन से ही सरयू में इस क्रूज का संचालन शुरू हो जाएगा. इस क्रूज के अंदर 70 लोग तो वहीं क्रूज के बाटम पर 30 यात्री जल यात्रा का आनंद ले सकेंगे. अयोध्या क्रूज़ लाइन्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी राहुल शर्मा ने जटायु क्रूज़ बोट के बारे में जानकारी दी और बताया, “हम अयोध्या आने वाले अपने यात्रियों व पर्यटकों को एक अद्वितीय और अविस्मरणीय यात्रा की अनुभव प्रदान करने जा रहे हैं. हमारे अयोध्या क्रूज़ में विलासिता के साथ ही संस्कृति और आध्यात्मिकता का अनोखा संगम लोगों को देखने को मिलेगा. ये क्रूज हमारे मेहमानों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ेगी.”

ये भी पढ़ें- Banda News: सरकारी अस्पताल का कारनामा, मरे को कर दिया जिंदा, इस तरह सामने आई लापरवाही

जानें क्या है जटायु क्रूज की विशेषताएं

जटायू क्रूज जितना देखने में सुंदर है उतना ही उसकी खूबियां भी हैं. यह 70 से 100 पर्यटकों की क्षमता तो रखता ही है. साथ ही यात्रियों के लिए एक आरामदायक माहौल भी इसमें मिलेगा. इस के माध्यम से यात्री शहर के समृद्ध इतिहास, प्राचीन मंदिरों और शांत घाटों को देख सकेंगे तो वहीं बढ़िया भोजन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. क्रूज़ में लोगों को क्षेत्रीय व्यंजनों के अनेक प्रकार खाने को मिलेंगे. जटायु क्रूज पर कई बार राम-राम लिखा हुआ है. साथ ही भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े चित्रों को भी उकेरा गया है.

जल्द ही अयोध्या आएगा पुष्पक विमान भी

अयोध्या क्रूज़ लाइन्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी राहुल शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि जल्द ही अयोध्या में “पुष्पक विमान” नामक एक और आगामी अल्ट्रा-लक्जरी क्रूज़ जहाज आएगा. वतर्मान में अभी इसका निर्माण कार्य जारी है. यह 150 यात्रियों की क्षमता वाला होगा. उन्होंने बताया कि, पुष्पक विमान आधुनिक इंजीनियरिंग और डिजाइन का चमत्कार होगा, जो यात्रियों को अयोध्या के शांत सरयू जल के माध्यम से एक अद्वितीय यात्रा का अनुभव कराएगा. जहाज पूरी तरह से वातानुकूलित होगा. उन्होंने बताया कि, सभी यात्रियों के लिए इसमें आराम की व्यवस्था रहेगी, इसमें निचले और ऊपरी दोनों हिस्से होंगे. इसमें मेहमानों को हर तल पर अल्ट्रा -लक्ज़री सुविधाएं मिलेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

8 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

28 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

31 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

40 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

57 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

1 hour ago