देश

अजित पवार के बाद अब जयंत चौधरी की बारी? बीजेपी से हाथ मिलाने की अटकलों के बीच आया RJD प्रमुख का बयान, जानिए विपक्ष को लेकर क्या कहा

Jayant Chaudhary: राष्‍ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने महाराष्‍ट्र में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद भाजपा से हाथ मिलाने की अटकलों को खारिज किया है. जयंत चौधरी ने सोमवार को कहा कि उनका रुख बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट है और वह विपक्षी दलों की अगली बैठक में जरूर शामिल होंगे. इसके पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि रालोद बीजेपी से हाथ मिला सकती है. आरएलडी ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर उम्मीदवार उतारे थे. वहीं जयंत चौधरी सपा की मदद से ही राज्यसभा के लिए भी चुने गए थे.

जंयत चौधरी से पूछा गया था कि केन्‍द्रीय मंत्री रामदास अठावले और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर कह रहे हैं कि महाराष्‍ट्र में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद वह (चौधरी) भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं. आरएलडी प्रमुख ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनके कहने से क्‍या होता है.

महाराष्‍ट्र में एनसीपी में हुई टूट के बारे में पूछे गये एक सवाल पर चौधरी ने कहा, ”देखिए, यह कोई बात नहीं है. यह चीजें होती हैं. राजनीति में यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है. जनता का फैसला अब 2024 में ही होगा. जनता किसी के हाथ की चाबी तो नहीं है. वह जनादेश देगी.”

विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे जयंत चौधरी

रालोद अध्‍यक्ष ने साफ किया कि विपक्षी दलों की अगले दौर की बातचीत में वह शामिल होंगे. इसके पहले, पिछले महीने 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में निजी कारणों का हवाला देते हुए शामिल नहीं हुए थे. दरअसल, रामदास आठवले ने कहा था कि महाराष्‍ट्र में एनसीपी में टूट के बाद ऐसे ही हालात बिहार और उत्‍तर प्रदेश में भी पैदा हो सकते हैं. उन्होंने कहा था कि जयंत चौधरी भाजपा नीत एनडीए में शामिल हो सकते हैं, क्‍योंकि वह पिछली 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं हुए थे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: बगावत के बाद एक्शन में शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को NCP से निकाला

वहीं, ओमप्रकाश राजभर ने भी दावा किया था कि महाराष्‍ट्र ही नहीं बल्कि उत्‍तर प्रदेश में भी बड़ा फेरबदल होने वाला है. राजभर ने दावा किया था कि सपा और रालोद का गठबंधन टूटने की कगार पर है. बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव के दौरान सपा और रालोद के बीच कथित तौर पर दरार सामने आई थी. हाल ही में संपन्न इन चुनावों में दोनों दलों ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में एक-दूसरे के खिलाफ उम्‍मीदवार उतारे थे. इसके बाद ऐसे कयास लगने लगे थे कि सपा और आरएलडी के बीच दूरियां बढ़ रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

38 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

59 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

59 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

1 hour ago