दुनिया

PM Modi को मिला नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान ‘GCON Award’, यह उनके लिए 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

PM Narendra Modi Nigeria Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नाइजीरिया के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (GCON Award) से पुरस्कृत किया गया है. नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने रविवार शाम पीएम मोदी को सम्मानित किया.

इसी के साथ पीएम मोदी नाइजीरिया (Nigeria) का यह सम्मान पाने वाले विश्व की दूसरी बड़ी शख्सियत बन गए हैं. इससे पहले महारानी एलिजाबेथ (Eueen Elizabeth) एकमात्र विदेशी हस्ती हैं, जिन्हें 1969 में इस पुरस्कार से नवाजा गया था.

‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (GCON Award) पीएम मोदी को किसी देश द्वारा दिया गया 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. इससे पहले 14 नवंबर को कैरेबियाई देश डोमिनिका ने मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार- ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ देने की घोषणा की थी. कोरोना महामारी के दौरान डोमिनिका की मदद करने के लिए उन्हें सम्मान दिया जाएगा. इसके अलावा पीएम मोदी को 21-22 नवंबर को गुयाना दौरे पर भी सम्मानित किया जाएगा.


यह अवार्ड 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित: PM

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किए जाने पर मैं आपका, Nigeria की सरकार और लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. मैं इस सम्मान को विनम्रता और आदर भाव से स्वीकार करता हूं. मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतवासियों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूं.”

उन्‍होंने आगे कहा, “भारत और नाइजीरिया के संबंध आपसी सहयोग, सद्भाव और परस्पर सम्मान पर आधारित हैं. दो जीवंत लोकतंत्र और गतिशील अर्थव्यवस्था के रूप में हम मिलकर दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए काम करते रहे हैं.”

‘हमारा आपसी सहयोग और सुदृढ़-व्यापक होगा’

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमने आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ और व्यापक बनाने पर विस्तार से चर्चा की. अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, कृषि, सुरक्षा, फिनटेक, स्मॉल एंड मीडियम स्केल एंटरप्राइज (सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यम) और सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई संभावनाओं की पहचान की है.

अफ्रीका में नाइजीरिया की बहुत बड़ी और सकारात्मक भूमिका रही है तथा अफ्रीका के साथ करीबी सहयोग भारत की उच्च प्राथमिकता रहा है. भारत और नाइजीरिया, दोनों देशों के लोगों और पूरे अफ्रीका महाद्वीप की समृद्धि के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे. हम करीबी समन्वय के साथ काम करते हुए, ग्लोबल साउथ के हितों और प्राथमिकताओं को महत्व देंगे.

3 देशों की यात्रा में पहला देश है नाइजीरिया

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के निमंत्रण पर अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया पहुंचे. राष्ट्रपति ने अबुजा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस यात्रा को भारत और नाइजीरिया के रिश्तों को मजबूत करने के लिए खास माना जा रहा है.

तीन देशों की इस यात्रा में पीएम मोदी पहले नाइजीरिया (16 से 21 नवंबर), फिर ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, और अंत में गुयाना का दौरा करेंगे.

यह भी पढ़िए: नाइजीरिया में पारंपरिक लावनी नृत्य से हुआ PM Modi का स्वागत, भेंट की गई अबुजा की चाबी

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

17 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

19 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago