देश

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी पुलिस का अजब-गजब कारनामा, मुर्दे पर ही लिख दिया मुकदमा

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस की किरकिरी हो रही है. यहां पर पुलिस ने एक मुर्दे पर ही तमंचा लहराकर प्लाट पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कर दिया है. इससे पहले खीरी थाने की पुलिस ने चार साल के मासूम को दंगाई बताकर मुकदमा दर्ज कर दिया था. अब 4 साल पहले मर चुके शख्स पर तमंचा लहराते हुए प्लाट पर कब्जा करने का मुकदमा लिख डाला है. पुलिस का ये कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है.

मामला लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां पर श्यामल पुरवा में दो पक्षों के बीच में एक धार्मिक स्थल पर दीवार को लेकर विवाद हो गया था. इसमें अनीश गौरी ने शकील और नफीस के खिलाफ एक तहरीर दी थी और लिखा था कि शकील और नफीस ने तमंचा लहराते हुए अनीश गौरी और दोस्तों की लात-घूंसे से पिटाई की है, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं. वहीं खीरी थाने के एसएचओ ने बिना जांच किए ही, आनन-फानन में इस मामले में नफीस और शकील पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. जानकारी सामने आ रही है कि नफीस की मौत चार साल पहले ही हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: शादी का झांसा देकर सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज, आरोपी हुआ फरार

पत्नी के उड़े होश

नफीस पर मुकदमा दर्ज होने की बात जब उसके घर पहुंची और मृतक की पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए. इस सम्बंध में नफीस की पत्नी कमरू निशा ने बताया कि उसे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि उसके चार साल पहले मर चुके पति पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इसी के साथ वह न्याय की मांग करने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंच गई और मृतक नफीस का मृतक प्रमाण पत्र पेश किया और न्याय करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया इसे मानवीय भूल

इस मामले में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह का कहना है खीरी थाने का मामला सामने आया है. कुछ वर्ष पहले नफीस की मौत हो चुकी है, मामले की जांच कर मृतक का नाम मुकदमे से हटा दिया जाएगा. यह मानवीय भूल हुई है. फिलहाल मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

18 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

18 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

30 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

32 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

35 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

42 minutes ago