जनता को सम्बोधित करते जयंत चौधरी (फोटो सोशल मीडिया)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले यूपी की राजनीति में जमकर उथल-पुथल मची हुई है. इंडिया गठबंधन के तहत एक ही छत के नीचे जुटे सभी विपक्षी दलों में से मुख्य दल सपा और कांग्रेस के बीच लगातार टकराव दिखाई दे रहा है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस में पड़ी दरार यूपी में भी दिखाई दे रही है और इंडिया गठबंधन फिलहाल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में टूटता दिखाई दे रहा है. इसी बीच राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) का बयान सामने आया है और उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में उतर आए हैं और गठबंधन को लेकर कांग्रेस को नसीहत दी है.
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी संभल में आयोजित किसान-कमेरा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा में सपा को कांग्रेस की ओर से दरकिनार करने और उनके प्रत्याशियों के सामने अपने प्रत्याशी उतारने पर अपना पक्ष रखा और अखिलेश यादव का समर्थन करते हुए कहा कि, अब यह उनको (अखिलेश यादव) मालूम है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने ऐसा कहा है. इसी के साथ ही अखिलेश की नाराजगी को लेकर कहा कि, “बात तो नाराजगी की है. कांग्रेस जिस राज्य में बड़ी पार्टी है, यह जिम्मेदारी कांग्रेस की बनती है कि जो सहयोगी दल हैं उन्हें साथ लेकर चले.” इसी के साथ ही जयंत चौधरी ने इंडिया गठबंधन में चल रही तकरार को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि, “मुझे लगता है कि उन्होंने (अखिलेश यादव) ऐसा मध्य प्रदेश के संदर्भ में कहा है, जहां गठबंधन नहीं हो सका. फिलहाल वह लगातार कह रहे हैं कि हम इंडिया गठबंधन के साथ हैं.
ये भी पढ़ें- UP News: AMU से बीटेक छात्र बना रहा था केमिकल अटैक की योजना, ATS ने दो ISIS आतंकियों को अलीगढ़ से किया गिरफ्तार
मालूम हो कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच लगातार तकरार जारी है. अखिलेश यहां पर कांग्रेस को वोट न देने की अपील जनता से कर रहे हैं. दरअसल यहां पर कांग्रेस की ओर से गठबंधन नहीं करने और सपा प्रत्याशियों के सामने अपने उम्मीदवार उतारने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव काफी नाराज चल रहे हैं और मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में लगातार कांग्रेस पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं. वहीं अब जयंत चौधरी ने अखिलेश का साथ दे कर कांग्रेस को भविष्य के लिए चेताया है.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…